एक्सप्लोरर

बकरीद को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस से मिले वारिस पठान, कहा- 'मुख्यमंत्री ने हमें...'

Waris Pathan News: वारिस पठान ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान हमारा मुख्य मुद्दा था कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी रहे और नगर निगम सफाई-व्यवस्था को लेकर सजग रहे.

Waris Pathan Met CM Devendra Fadnavis: देशभर में बकरीद का त्योहार शनिवार (7 जून) को मनाया जाएगा. इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने बकरीद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बुधवार (4 जून) को मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सीएम फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि गाइडलाइन का पालन करते हुए शांति से उल्लास मनाने की अनुमति है.

वारिस पठान ने बताया, "हमने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और बकरीद के आयोजन को लेकर चर्चा की. हमारा मुख्य मुद्दा था कि पर्व के दिन प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी रहे और नगर निगम सफाई-व्यवस्था को लेकर सजग रहे."

'नियमों का करना चाहिए पालन'
उन्होंने बताया कि इससे पहले वह बकरा मंडी भी गए थे, वहां के मैनेजमेंट से संवाद किया. लाउडस्पीकर के मसले पर भी चर्चा हुई. सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है, उसका पालन सभी को करना चाहिए, लेकिन कुछ लोग गली-गली घूमकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं.

'सीएम ने दिया भरोसा'
पठान ने कहा, "3 बजे से 8 बजे तक का जो सर्कुलर जारी किया गया था, उसे वापस ले लिया गया है. मुख्यमंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि बकरीद पर गाइडलाइन के तहत शांति और उल्लास से मनाने की अनुमति दी गई है."

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े पत्र और मुकदमे पर उन्होंने कहा, "मैं खुद भी वकील हूं, और मुंबई के वकीलों ने जो बात रखी है, उसमें मैं उनके साथ हूं. हर किसी को संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए. नियमों और न्याय प्रणाली का पालन हम सभी का कर्तव्य है."

राहुल गांधी के बयान पर क्या कहा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा, "हमारी पार्टी मीटिंग में भी हमारे अध्यक्ष ने साफ कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार जो भी ठोस कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे. हमें हमारे जवानों पर गर्व है. लेकिन साथ ही, सवाल पूछना हमारा संवैधानिक अधिकार है."

'पहलगाम पर न हो सियासत'
उन्होंने कहा, "पहलगाम में आतंकवादियों ने नाम और धर्म पूछकर निर्दोषों को उनके परिवारों के सामने मार डाला. ऐसे आतंकवादियों को जितनी भी सजा दी जाए, वह कम है. लेकिन इस पूरे मामले में जब देश एकजुट है, तब किसी को भी राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी नहीं करनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
छत्रपति संभाजीनगर: इलेक्ट्रिक हीटर ने 14 वर्षीय यज्ञा की ली जान, छाया मातम
इलेक्ट्रिक हीटर बना जानलेवा, करंट लगने से 14 वर्षीय यज्ञा की दर्दनाक मौत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget