एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: NCP पार्टी के बाद अब कार्यालय पर दावा? शरद पवार या अजित... विधान भवन में ऑफिस पर किसका हक

NCP Office: शरद पवार गुट के नेता से पूछा गया कि विधान भवन में NCP कार्यालय किस धड़े के पास होगा? जानिए इसपर अनिल देशमुख ने क्या जवाब दिया है.

Vidhan Bhavan NCP Office: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि नागपुर में राज्य विधानसभा ‘विधान भवन’ में पार्टी का कार्यालय उनके गुट का है न कि अजित पवार की अगुवाई वाले गुट का. यहां महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने अजित पवार गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि एनसीपी को छोड़कर जा चुके लोगों को विधानसभा अध्यक्ष से विधान भवन में उनके लिए एक अलग कार्यालय की व्यवस्था करने का अनुरोध करना चाहिए.

कबतक चलेगा शीतकालीन सत्र?
शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर तक चलने की संभावना है. अजित पवार और आठ विधायकों के दो जुलाई को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी दो धड़ों में बंट गयी थी. इसके बाद से एनसीपी के दोनों धड़ों ने पार्टी के नाम और चिह्न पर दावा जताया है.

किसके पास है विधान भवन में एनसीपी कार्यालय?
यह पूछने पर कि विधान भवन में एनसीपी कार्यालय किस धड़े के पास होगा, इस पर देशमुख ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यालय केवल हमारा है. पार्टी कार्यालय हमारा ही रहेगा और जो लोग हमारी पार्टी छोड़कर चले गए हैं उन्हें अध्यक्ष से उनके लिए कोई और व्यवस्था करने का अनुरोध करना चाहिए. यह पहले से ही हमारा कार्यालय है.’’ अजित पवार धड़े के नेता धर्मराव बाबा आत्राम ने दावा किया है कि यह कार्यालय उनके गुट का है.

अनिल देशमुख ने ये भी जानकारी दी है कि नागपुर में एक जनसभा का आयोजन होने जा रहा है इसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार समेत कई बड़े नेता शामिल होने. ये आयोजन 12 दिसंबर को होगा.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: नागपुर में शिंदे गुट को घेरने की तैयारी, जनसभा को संबोधित करेंगे शरद पवार, ठाकरे और दिग्विजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget