एक्सप्लोरर

Vice President Election: CM फडणवीस ने मांगा समर्थन, शरद पवार ने फोन पर ही दे दिया ऐसा जवाब

Sharad Pawar on Vice President Election 2025: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 21 अगस्त को शरद पवार को फोन किया था. अब शरद पवार फोन पर क्या जबाव दिया, इसके बारे में बताया.

शरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा कि वो उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने में असमर्थ है. शुक्रवार (22 अगस्त) को शरद पवार ने कहा कि सीएम फडणवीस ने उन्हें कॉल किया और उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगा. सीएम फडणवीस ने गुरुवार (21 अगस्त) को राधाकृष्णन के लिए पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से समर्थन मांगा था. देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए चुनाव नौ सितंबर को होगा.

हमारी संख्या NDA से कम, फिर भी चिंता नहीं- पवार

शरद पवार ने मुंबई में कहा, ‘‘विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं. भले ही हमारे पास राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से कम संख्या है, फिर भी हमें कोई चिंता नहीं है.’’

‘विपक्ष के सभी वोट रेड्डी को मिलेंगे- पवार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सर्वसम्मति से रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के सभी वोट रेड्डी को मिलेंगे. उसे (विपक्ष) अपनी ताकत का अंदाजा है. हम किसी आश्चर्य की उम्मीद नहीं कर रहे हैं.’’ 

एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘‘एनडीए उम्मीदवार हमारी विचारधारा से मेल नहीं खाता. जब वह झारखंड के राज्यपाल थे, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जब सोरेन राज्यपाल से मिलने गए, तो उन्हें राजभवन में गिरफ्तार कर लिया गया.’’

ऐसे उम्मीदवार के लिए समर्थन की उम्मीद करना उचित नहीं- पवार

शरद पवार ने कहा, ‘‘यह सत्ता के दुरुपयोग का एक ज्वलंत उदाहरण था और ऐसे उम्मीदवार के लिए समर्थन की उम्मीद करना उचित नहीं है. इसलिए, मैंने मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की.’’

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा था कि फडणवीस के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ठाकरे को फोन किया था और उनसे राजग उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया. एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा हैं. तीनों दल राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget