एक्सप्लोरर

जनता के सुर में कांग्रेस MP ने मिलाया सुर, वर्षा गायकवाड़ ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को क्यों लिखी चिट्ठी?

Maharashtra News: महाराष्ट्र में धारावी पुनर्विकास को लेकर कांग्रेस एमपी वर्षा गायकवाड़ ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है. उन्होंने जनता के मांगों को नजरअंदाज करने के आरोप भी लगाए हैं.

Varsha Gaikwad On Dharavi Redevelopment Project: मुंबई में धारावी पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत धारावी के निवासियों के पुनर्वासन के लिए कुर्ला मदर डेयरी की जमीन दिए जाने के निर्णय का नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इस संबंध में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर उनके विरोध के बारे में जानकारी दी है.

पत्र में कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने लिखा है कि धारावी पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत धारावी के निवासियों का पुनर्वासन धारावी में न करके कुर्ला स्थित मदर डेयरी की जमीन पर किया जाने वाला है. ऐसा निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है. विकासकर्ता के हितों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील मानी जाने वाली कुर्ला मदर डेयरी की जमीन को धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए देने के लिए नियमों और शर्तों में बदलाव किया गया है.


जनता के सुर में कांग्रेस MP ने मिलाया सुर, वर्षा गायकवाड़ ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को क्यों लिखी चिट्ठी?

बॉटनिकल गार्डन की स्थापना की जाए

वर्षा गायकवाड़ ने पत्र में लिखा है कि कुर्ला मदर डेयरी की जमीन धारावी पुनर्विकास परियोजना को दिए जाने का कुर्ला निवासियों द्वारा तीव्र विरोध किया जा रहा है. नागरिकों की यह मांग है कि मदर डेयरी की जमीन धारावी पुनर्विकास परियोजना को न देकर वहां बॉटनिकल गार्डन (वनस्पति उद्यान) की स्थापना की जाए. इस क्षेत्र में एक हजार से अधिक बहुमूल्य पेड़ मौजूद हैं और यह क्षेत्र पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.

सरकार नागिरकों की मांग पर ध्यान नहीं देने का आरोप

पत्र के मुताबिक इस जमीन को बचाने के लिए नागरिकों द्वारा कई दिनों से विरोध रैली, आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं. किंतु सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है. नागरिकों के विरोध को नजर अंदाज करते हुए सरकार ने यह जमीन धारावी पुनर्विकास परियोजना को देने का निर्णय ले लिया है. इसके कारण नागरिक आक्रोशित होकर आंदोलन को और अधिक तीव्र कर रहे हैं.

अतः बिना नागरिकों को विश्वास में लिए जनभावनाओं और पर्यावरणीय मुद्दों की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का नागरिकों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है. हम नागरिकों की ओर से आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस निर्णय को तुरंत रद्द कर, उस स्थान पर बॉटनिकल गार्डन की स्थापना की जाए.

इसे भी पढ़ें: मुंबई उपभोक्ता आयोग की बड़ी टिप्पणी, 'अगर धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तो शाकाहारी शख्स...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget