एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'राहुल गांधी और शरद पावर में इतनी ताकत नहीं है कि…', प्रकाश आंबेडकर ने क्यों कह दी इतना बड़ी बात?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार गड़बड़ी और मैच फिक्सिंग के आरोप लगा रहे हैं. इस पर प्रकाश आंबेडकर की भी प्रतिक्रिया आई है.

Maharashtra News: वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जारी वोटिंग विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान का समय समाप्त होने के बाद 76 लाख वोट डाले गए. वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रतिनिधि चेतन अहिरे ने इसी मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसे 3 फरवरी को स्वीकार कर लिया गया.

प्रकाश आंबेडकर ने आगे कहा, "मैं चेतन अहिरे का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और अदालत में यह मामला लड़ रहा हूं जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस भेजा गया था. राहुल गांधी से लेकर शरद पवार तक किसी के पास इतनी ताकत नहीं है कि वे कोर्ट में जाकर इसका रिकॉर्ड मांग सकें."

राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार गड़बड़ी और मैच फिक्सिंग के आरोप लगा रहे हैं. इस पर हाल ही में चुनाव आयोग के सूत्रों ने नौ बिंदुओं में जवाब भी दिया था. चुनाव आयोग के अंदरूनी सूत्रों ने गलत सूचनाओं के माध्यम से सनसनी फैलाने के लिए गांधी और उनकी कांग्रेस की भी आलोचना की थी.

चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी की चिताओं पर औपचारिक जवाब तभी दिया जा सकता है, जब वह आयोग को लिखकर शिकायत भेजें. अब तक उन्होंने न तो कोई पत्र भेजा है और न ही मिलने का समय मांगा है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को 15 मई 2025 को आयोग से मिलने का बुलावा भेजा गया था, लेकिन उन्होंने मिलने से बचने की कोशिश की और कुछ समय की मांग की.

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने चुनावी मतदाता सूची में गड़बड़ी, ज्यादा वोटिंग दिखाना और फर्जी वोटिंग जैसे आरोप लगाए थे. कांग्रेस और उसके सहयोगी महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से केवल 46 सीटें ही जीत पाए. उन्होंने चुनाव आयोग पर टालमटोल करने का आरोप लगाया और लोकसभा तथा महाराष्ट्र विधानसभा सहित हाल के चुनावों के लिए डिजिटल मतदाता सूची प्रकाशित करने के साथ मतदान के दिन शाम 5 बजे के बाद महाराष्ट्र में मतदान केंद्रों से सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
'मेरा नाम कटने वाला था', तीसरी बार राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद रामदास अठावले का बड़ा खुलासा
'मेरा नाम कटने वाला था', तीसरी बार राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद रामदास अठावले का बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत ये नेता जाएंगे राज्यसभा, महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट
विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत ये नेता जाएंगे राज्यसभा, महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget