एक्सप्लोरर

'मम्मी-पापा मुझे...', महाराष्ट्र की UPSC छात्रा ने दिल्ली में किया सुसाइड, सुसाइड नोट में उठाए छात्रों के मुद्दे

UPSC Aspirant Commits Suicide: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक छात्रा ने मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी कर ली. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में बताया कि वह किस तरह से अवसाद से जूझ रही है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में डिप्रेशन (Depression) से जूझ रही है एक यूपीएससी अभ्यर्थी ने खुदकुशी (Suicide) कर ली. महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली थी. 26 वर्षीय छात्रा 21 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित पीजी में फंदे से लटकी मिली थी. छात्रा का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया. सुसाइड नोट में उसने अवसाद से अपने संघर्ष को बयां किया है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा ने सरकार से परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने और युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने की अपील की. ​​इसके अलावा, उन्होंने छात्रों के लिए पीजी और छात्रावासों का किराया कम करने की भी मांग की. छात्रा ने नोट में  लिखा कि एक व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न किए जाने के कारण वह अवसाद में थी. पुलिस उपायुक्त (मध्य) हर्षवर्धन ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

छात्रावास के बढ़ते किराए से थी परेशान
पुलिस ने कहा कि पीड़िता के एक दोस्त ने मीडिया को बताया कि उसने हाल की बातचीत में छात्रावास के बढ़ते किराए का जिक्र किया था. दोस्त के मुताबिक, छात्रा को 5 अगस्त को अपना छात्रावास खाली करना था. पुलिस ने कहा कि वह चार साल से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली में रह रही थी.

एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक  सुसाइड नोट में उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें कही हैं. पढ़ाई का तनाव, ट्यूशन क्लास, मकान मालिक और छात्रावास का मुद्दा उठाया है. मृतक युवती अकोला के गंगानगर इलाके की रहने वाली थी. उनके पिता पुलिस कांस्टेबल हैं.  वहीं, सुसाइड नोट से साफ पता चलता है कि किस तरह के मानसिक और आर्थिक तनाव से जूझ रही थी. 

परिवार से मांगी माफी
उन्होंने अपने नोट में लिखा कि पीजी और हॉस्टल मालिक छात्रों से केवल पैसे वसूल रहे हैं और हर छात्र इसे वहन नहीं कर सकता. सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है. उसने कहा कि उसने बहुत कोशिश की लेकिन आगे नहीं बढ़ सकी.

छात्रा ने डिप्रेशन से बाहर आने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. उसने अपने सभी दोस्तों और परिवार को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उसका समर्थन किया, लेकिन वह असहाय महसूस कर रही थी, सुसाइड नोट में वह लिखती हैं कि वह जानती है कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली के वसंत कुंज में पूर्व IRS अफसर के घर लूटपाट की कोशिश, चाकू से हमला, दो चोर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget