एक्सप्लोरर

UP News: 1999 में हत्या करके दिल्ली भाग गया आरोपी, 26 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा

Crime Case in Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 साल पहले हुई एक हत्या के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पिछले 26 साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए छुप रहा था.

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 साल पहले हुई एक हत्या के मामले में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. यह अभियुक्त हत्या करने के बाद पिछले 26 साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए छुप रहा था. एसटीएफ ने मंगलवार रात एक बयान में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसाहेतीम गांव के निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है.

कई धाराओं में दर्ज था मामला

विनोद कुमार को एसटीएफ की टीम और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त अभियान में मंगलवार दोपहर उसी के गांव से गिरफ्तार किया गया. कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवानी शहर पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या की सजा), 363 (अपहरण की सजा), 387 (जबरन वसूली के लिए किसी को मौत या गंभीर चोट पहुंचाने का डर दिखाना), 397 (लूट या डकैती, जिसमें मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश हो), 120बी (आपराधिक साजिश की सजा) और 34 (साझा इरादे से कई लोगों के किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रेत दिया गला

बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 28 मई 1999 को रात करीब 11 बजे उसने और उसके साथियों राजू मेहता तथा कमलेश ने कपड़ा फैक्ट्री के मालिक जिगर महेंद्र मेहता को बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या का हवाला देकर फैक्ट्री में बुलाया. आरोपी के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी.

बयान में आरोपी के हवाले से कहा गया है कि पैसे न मिलने पर विनोद कुमार ने मेहता को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, फिर उसका गला रेत कर उसका सामान लूट लिया. इसके बाद वे मेहता के शव को स्कूटर पर ले गए और पाइपलाइन पर फेंक दिया.

दिल्ली में रिश्तेदारों के साथ रह रहा था आरोपी

विनोद कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि (अपराध करने के बाद) वह मुंबई से भाग गया था और दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था. जब उसे लगा कि पुलिस ने उसकी तलाश बंद कर दी है तो उसने पिछले कुछ दिनों से अपने गांव के पास एक दवा की दुकान चलाना शुरू किया था.

यह भी पढ़ें -

'भईया को सिर में गोली मार दी...' पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के भाई ने बताई दर्दनाक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget