एक्सप्लोरर

ठाणे में 12200 करोड़ की लागत तैयार होगा मेट्रो प्रोजेक्ट, 29 किमी में 22 स्टेशन, जानें सबकुछ

Thane Metro Project: इस प्रोजेक्ट से ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ठाणे के आसपास के क्षेत्र को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है.

Thane Integral Ring Metro Rail Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार (16 अगस्त) महाराष्ट्र के ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कॉरिडोर को मंजूरी दे दी. 29 किलोमीटर का गलियारा 22 स्टेशनों के साथ ठाणे शहर के पश्चिमी हिस्से के साथ जुड़ेगा. यह नेटवर्क एक तरफ उल्हास नदी और दूसरी तरफ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ा हुआ है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "ठाणे के आसपास के क्षेत्र को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ठाणे के लिए 12,200 करोड़ रुपये की मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दे दी है, जो महाराष्ट्र के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है."

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने में भी योगदान

यह कनेक्टिविटी ट्रांसपोर्ट का एक स्थायी और बेहतर तरीका उपलब्ध कराएगा, जिससे शहर को अपनी आर्थिक क्षमता का एहसास होगा और सड़कों पर ट्रैफिक भीड़ कम होगी. इस परियोजना से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने में भी योगदान मिलने की उम्मीद है.

परियोजना लागत और फंडिंग

इस परियोजना की अनुमानित लागत 12,200.10 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार की समान इक्विटी के साथ-साथ द्विपक्षीय एजेंसियों से भी कुछ हिस्सा आएगा. इनोवेटिव फाइनेंसिंग मेथड के जरिए भी धन जुटाया जाएगा जैसे कि कॉर्पोरेट के लिए स्टेशन के नामकरण और पहुंच अधिकार बेचकर, मोनेटाइजेशन ऑफ एसेट्स और वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग रूट.

प्रमुख कमर्शियल सेंटर को जोड़ने वाला गलियारा कर्मचारियों के बड़े वर्ग के लिए एक प्रभावी ट्रांसपोर्ट विकल्प उपलब्ध कराएगा. इस परियोजना के 2029 तक पूरा होने की संभावना है.

किफायती ट्रांसपोर्ट विकल्प

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मेट्रो लाइन तेज और किफायती ट्रांसपोर्ट विकल्प देकर हजारों यात्रियों, विशेष रूप से छात्रों और हर दिन ऑफिस और कार्य क्षेत्र में आने-जाने वालों को फायदा पहुंचाएगा. इस परियोजना के पूरा होने के बाद साल 2029, 2035 और 2045 के लिए मेट्रो कॉरिडोर पर कुल दैनिक यात्री संख्या क्रमशः 6.47 लाख, 7.61 लाख और 8.72 लाख होगी.

ये भी पढ़ें:

BMC आयुक्त ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, क्या जल्द होने वाले हैं महानगर पालिका चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget