एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने जीशान सिद्दीकी की सीट पर भी उतारा उम्मीदवार, पढ़ें लिस्ट की 10 बड़ी बातें

Shiv Sena UBT List 2024: उद्धव ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र में 65 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मुंबई की 13 सीटें शामिल हैं.

Shiv Sena UBT List: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राज्य की 65 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बुधवार (23 अक्टूबर) को पहली लिस्ट जारी की गई. इस लिस्ट में उनके बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है. वो वर्ली सीट से फिर से मैदान में हैं.

शिवसेना (यूबीटी) की लिस्ट की 10 बड़ी बातें

  1. आदित्य ठाकरे को फिर से वर्ली से टिकट दिया गया है. वो ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा था.
  2. उद्धव ठाकरे ने वांद्रे पूर्व से बाबा सिद्दीकी बेटे जीशान सिद्दीकी के खिलाफ वरुण देसाई को टिकट दिया है. वरुण देसाई पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. जीशान सिद्दीकी इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे. लेकिन अब वो अजित पवार गुट में शामिल हो चुके हैं. 12 अक्टूबर को उनके पिता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  3. सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ भी उम्मीदवार का ऐलान किया गया है. कोपरी-पंचपाखड़ी सीट से केदार दिघे को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. केदार दिघे शिवसेना के दिवंगत कद्दावर नेता आनंद दिघे के भतीजे हैं.
  4. मुंबई की 13 सीटों पर उद्धव ठाकरे ने उम्मीदवार दिए हैं. यहां विधानसभा की कुल 36 सीटे हैं.
  5. परंडा सीट से तानाजी सावंत के खिलाफ राहुल ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है. जब शिवसेना में बगावत हुई थी तो तानाजी एकनाथ शिंदे के गुट में चले गए थे.
  6. मराठवाला की सात सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है. शिंदे के करीबी संजय शिरसाट के खिलाफ संभाजीनगर पश्चिम सीट से राजू शिंदे को मैदान में उतारा गया है. 
  7. इस लिस्ट में माहिम सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. माहिम सीट से एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. माहिम से उद्धव ठाकरे ने महेश सावंत को टिकट दिया है.
  8. पहली लिस्ट में 14 मौजूदा विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया है.
  9. ठाणे से राजन विचारे को मैदान में उतारा गया है. ये इलाका सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है.
  10. पहली लिस्ट में कुछ बदलाव होगा. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि कुछ पहली लिस्ट में कुछ गड़बड़ी है, जिसमें सुधार किया जाएगा.

बता दें कि एमवीए में सीट शेयरिंग के समझौते के तहत उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और शरद पवार के बीच 270 सीटों पर सहमति बन गई है. 18 सीटें अन्य सहयोगी दलों के बीच बांटी जाएंगी, जिसमें सपा, आप और लेफ्ट जैसे दल शामिल होंगे. 270 में से 85-85 सीटें (255) तीनों दलों के बीच बांटी गई हैं. बची हुई 15 सीटों पर आगे चर्चा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget