एक्सप्लोरर

'BJP की तिरंगा यात्रा में लगने चाहिए ट्रंप के पोस्टर', उद्धव गुट का सवाल- क्या हमने अमेरिका की गुलामी स्वीकार ली?

Uddhav Thackeray News: सामना संपादकीय में उद्धव ठाकरे गुट ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बीजेपी की 'तिरंगा यात्रा' को राजनीतिक लाभ लेने का नाटक बताया है. उन्होंने सवाल उठाया कि ट्रंप ने इसे कैसे रोक दिया?

Uddhav Thackeray on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर बीजेपी अलग-अलग राज्यों में 'तिरंगा यात्रा' निकाल रही है, जिसपर उद्धव ठाकरे गुट ने निशाना साधा है. शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र 'सामना' संपादकीय में बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर निशाना साधते हुए लिखा गया है, "बीजेपी के मौजूदा नेता एक जटिल नाटक हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं."

इतना ही नहीं, संपादकीय में सवाल उठाया गया है कि क्या ऑपरेशन सिंदूर पूरा हो गया है? व्यापार रोकने की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे कैसे रोक दिया? मुखपत्र में कहा गया है कि बीजेपी उन परिवारों के दुखों पर नमक छिड़क रही है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.

'बीजेपी का नाटक घिनौना'- सामना संपादकीय
उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि बीजेपी को अपनी यात्रा में ट्रंप के झंडे और पोस्टर लगाने चाहिए. संपादकीय में लिखा है, "बीजेपी ने जो नाटक किया है, वह भयानक और घिनौना है." 

संपादकीय में अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि पीएम मोदी को सबसे पहले निष्क्रिय गृह मंत्री को हटाना चाहिए था और फिर उन्हें 12 घंटे तक बिना कैमरे के केदारनाथ गुफा में जाकर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए था कि क्या ऑपरेशन सिंदूर वास्तव में सफल रहा?

संपादकीय में 5 सवाल उठाए गए हैं- 
- पहलगाम हमला भारतीय क्षेत्र में हुआ. क्या देश के गृह मंत्री को इसकी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए?  
- अगर गृह मंत्री अमित शाह ने 26 हत्याओं में अपनी गलती स्वीकार की है, तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया जाना चाहिए? 
- पहलगाम हमले में शामिल पांच-छह आतंकवादियों का पता नहीं चल पाया है, वे कहां चले गए? 
- भारत ने 11 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. क्या पहलगाम के इन अपराधियों को बदले में नहीं मारा जाना चाहिए? 
- यह जिम्मेदारी पूरी तरह से अमित शाह की है, वे सज्जन अभी कहां हैं?

'पाकिस्तान में जीत का जश्न क्यों?'
उद्धव ठाकरे ने सामना में लिखा है, "कहा जाता था कि भारत पाकिस्तान को ऐसा करारा झटका देने जा रहा है कि पाकिस्तान फिर कभी जमीन से उठ नहीं पाएगा. आज पाकिस्तान में युद्ध की जीत का जश्न किस आधार पर मनाया जा रहा है? क्या यह युद्ध पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर कब्जा करने के लिए था? तो भारत को 'पीओके' का कितना इंच हिस्सा मिला?''

'ट्रंप की गुलामी स्वीकार कर ली'
सामना में लिखा गया, "अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन से घोषणा की कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोक दिया है. यह एक संप्रभु राष्ट्र पर हमला है. क्या भारत के 56 इंच के सीने पर पिन चुभाना और उसकी हवा निकाल देना प्रधानमंत्री मोदी को स्वीकार्य है? भारत ने पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया. इसके बजाय, उसने डोनाल्ड ट्रंप की गुलामी स्वीकार कर ली."

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget