एक्सप्लोरर

Maharashtra News: आदित्य ठाकरे ने इन परियोजनाओं के पूरा होने और उद्घाटन में देरी को लेकर उठाए सवाल, लगाए ये आरोप

Aaditya Thackeray: उद्धव गुट के शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने एमटीएचएल परियोजना के पूरा होने और पूरी तरह से तैयार नवी मुंबई मेट्रो के उद्घाटन में देरी पर सवाल उठाया है.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) परियोजना के पूरा होने और पूरी तरह से तैयार नवी मुंबई मेट्रो के उद्घाटन में देरी पर सवाल उठाया और कहा कि परियोजनाओं में देरी से उनकी लागत बढ़ रही है और भ्रष्टाचार के लिए गुंजाइश में भी वृद्धि हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पूरा होने और उद्घाटन में जानबूझकर देरी की जा रही है. ठाकरे ने कहा कि सेवरी (मुंबई) और चिरले (नवी मुंबई) के बीच छह-लेन, 21.8 किलोमीटर लंबे सड़क पुल एमटीएचएल का उद्घाटन अब दिसंबर के अंत तक होने की संभावना है.

आदित्य ठाकरे ने उठाए ये सवाल
उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह है कि इतनी देरी क्यों? जब महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसका पहला गर्डर (एमटीएचएल का) शुरू किया था और एक मंत्री के रूप में इसकी प्रगति पर नजर रखने के लिए हर महीने निर्माण स्थल पर जाना मेरा कर्तव्य था.’’ पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी एमवीए सरकार को अनैतिक तरीकों से (जून 2022 में) गिराने तक परियोजना 85 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी. अब उन्हें बाकी काम पूरा करने में लगभग डेढ़ साल लग गए?’’

क्या बोले वर्ली के MLA?
मध्य मुंबई के वर्ली से विधायक ने कहा कि वर्ली-सिवड़ी कनेक्टर और कोस्टल रोड (दक्षिण की ओर जाने वाली) का भी यही हाल है, जिन्हें क्रमशः अक्टूबर और दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना था. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के प्रति राज्य सरकार की ‘नफरत’ के कारण इन परियोजनाओं में जानबूझकर देरी हुई, जिससे लागत में वृद्धि, भ्रष्टाचार और मुंबईकरों को असुविधा हुई.

उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘नवी मुंबई मेट्रो (11 किलोमीटर लंबी) पिछले पांच महीनों से उद्घाटन का इंतजार कर रही है. उनके (सत्तारूढ़ गठबंधन नेताओं) के पास अन्य राज्यों (जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं) में प्रचार के लिए समय है, लेकिन अवैध मुख्यमंत्री के गृह जिले (ठाणे) में एक परियोजना के उद्घाटन के लिए समय नहीं है.’’ विपक्षी दल के विधायक ने कहा कि सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ‘‘पार्टी पहले, लोग बाद में’’ नीति महाराष्ट्र को नुकसान पहुंचा रही है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: IND vs NZ मैच में 'व्यवधान' डालने की धमकी का मामला, 17 साल के लड़के से पूछताछ के लिए लातूर पहुंची पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget