एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में मुसलमानों के वोट मिलने पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे हिंदुओं का...'

Shiv Sena Foundation Day: बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे को एंटी हिंदू छवि की वजह से मुसलमानों ने वोट किया. अब इस पर उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है.

शिवसेना के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के मौके पर उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और अहंकार में अंतर है. पीएम मोदी में अहंकार है. मुसलमानों का वोट मिलने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदुओं का भी वोट मिला और मुसलमानों का भी वोट मिला. 

उद्धव ठाकरे ने कहा, "कह रहे हैं कि हमें मुस्लिमों का वोट मिला. मैं कहता हूं हां मिला. मुझे हिंदुओ का भी वोट मिला और मुस्लिमों का भी वोट मिला." दरअसल, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कहा था कि उद्धव ठाकरे को एंटी हिंदू छवि की वजह से मुसलमानों से वोट किया.

पीएम मोदी को दी चुनौती

पीएम मोदी को चुनौती देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "मोदी जी मैं आपको आमंत्रण देता हूं कि विधानसभा चुनाव के लिए आप भी मैदान में उतरो, मैं भी उतरता हूं."

बीजेपी के साथ जाने की अटकलों पर क्या बोले?

बीजेपी के साथ जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, "लोग चर्चा कर रहे है की मैं फिर बीजेपी के साथ जा रहा हूं. क्या मुझे जाना चाहिए? नहीं. जिन्होंने खत्म करने की कोशिश की उनके साथ मैं कैसे जा सकता हूं." 

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जिसने 9 जून को कार्यभार संभाला है, वो गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में हम सरकार का गठन करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बीजेपी ये झूठ फैला रही है कि शिवसेना (यूबीटी) एनडीए के साथ जाएगी.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में ये अटकलें लगने लगीं कि उद्धव ठाकरे दोबारा से एनडीए के साथ जा सकते हैं. लेकिन अब उन्होंने खुद ही इन अटकलों पर सार्वजनिक मंच से विराम लगा दिया. 

CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर बड़ा निशाना, 'कुछ सीटें जीत गए क्योंकि कांग्रेस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Embed widget