एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे का मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर तंज, कहा- 'वो मुन्ना भाई MBBS फिल्म के...'

Uddhav Thackeray on Raj Thackeray: राज ठाकरे ने बुधवार (22 मार्च) को शिवाजी पार्क से राज ठाकरे ने बड़ी रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा था.

Maharashtra News: बीते महीनों में महाराष्ट्र की राजनीति चर्चा का विषय बनी हुई है. नेताओं के बयान और राजनीतिक घटनाक्रम ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस बीच उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने अपने चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर निशाना साधा है. दरअसल, राज ठाकरे ने 22 मार्च को दादर के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में रैली की थी. इसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे को खरी-खोटी सुनाई जिस पर शिवसेना (UBT) प्रमुख ने पलटवार किया.

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंंने राज ठाकरे का भाषण नहीं सुना है. राज ठाकरे पर तंज कसते हुए उद्धव ने कहा कि यह वही पुराना रिकॉर्ड है जो पिछले आठ साल से दोहराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले साल BKC में मैंने उन्हें (राज ठाकरे) मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म के एक किरदार की उपाधि दी थी, वो बिल्कुल वैसे ही हैं. उद्धव ठाकरे विधान भवन में मराठी भाषा विभाग की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बात कही.

राज ठाकरे ने क्या कहा था?

दादर में छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क मनसे प्रमुख राज ठाकरे की रैली में भीड़ उमड़ी थी. राज ठाकरे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि शिवसेना का धनुष बाण के केवल बालासाहेब ठाकरे (Bal Thackeray) ही संभाल सकते थे. इस दौरान रैली में उन्होंने कई पुरानी बातों को भी उद्धव ठाकरे को याद दिलाया.  

राज ठाकरे ने गुरुवार को अपने भाषण में कहा, "मुझे शिवसेना में बड़ा पद नहीं चाहिए था. मैं उद्धव ठाकरे से बात करके सारा झगड़ा निपटाना चाहता था, लेकिन वे मुझे पार्टी से बाहर निकालना चाहते थे. नारायण राणे पार्टी छोड़कर गए नहीं, बल्कि उन्हें निकाला गया. क्योंकि उद्धव नहीं चाहते थे कि कोई बड़ा आदमी पार्टी में रहे."

राज ठाकरे ने उद्धव से सवाल किया कि जब पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मंच से कह थे कि अगला सीएम देवेंद्र फडनवीस होंगे तब उन्होंने (उद्धव) कुछ क्यों नहीं बोला?

मनसे प्रमुख कि धनुष बाण किसी से नहीं संभलेगा उद्धव ठाकरे से भी नहीं और जिसके पास गया है उससे भी नहीं संभलेगा. राज ठाकरे इतने पर नहीं रुके. उन्होंने सवाल किया कि जब उद्धव ठाकरे सीएम थे तब किसी से नहीं मिलते थे और अब सब से मिले रहे हैं क्यों?

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: शिवसेना के बागी विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे सीएम शिंदे, अब क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget