एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- 'बीजेपी नेताओं ने 2014 में...'

Uddhav Thackeray on BJP: शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, बीजेपी ने पार्टी के पुराने जुमलों को 'मोदी की गारंटी' के रूप में दोबारा पेश किया है.

Uddhav Thackeray on PM Modi: शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि बीजेपी आम चुनाव से पहले लोगों को अपने पुराने झूठे वादे 'मोदी की गारंटी' के रूप में बेच रही है. नवी मुंबई से सटे पनवेल में एक सभा को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने स्थानीय मतदाताओं से आगामी चुनावों में मावल से मौजूदा लोकसभा सदस्य श्रीरंग बारणे को हराने की अपील की. बारणे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं.

क्या बोले उद्धव ठाकरे?
पनवेल मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से बारणे ने 2019 में अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा 'बीजेपी नेताओं ने 2014 (लोकसभा चुनाव) में लोगों से कई झूठे वादे किए, अब, उन्हीं झूठे वादों या जुमलों को 'मोदी की गारंटी' के रूप में आम चुनाव से पहले लोगों के सामने दोबारा पेश किया जा रहा है, देश ने कभी भी ऐसे नेताओं से भरी पार्टी नहीं देखी है जो पूरी तरह से झूठे हों.''

उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला
बीते दिनों शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव तानाशाही और लोकतंत्र के बीच की लड़ाई है. मुंबई के धारावी में जनसभा को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने 'अब की बार 400 पार' नारे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि भगवा पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा. ठाकरे ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के खिलाफ नहीं हैं. हम तानाशाही प्रवृत्ति को हराने के लिए एकजुट हुए हैं. इस पीढ़ी पर देश में लोकतंत्र की रक्षा करने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है. 2024 का आम चुनाव तानाशाही बनाम लोकतंत्र की लड़ाई है.'

ये भी पढ़ें: Amit Shah in Maharashtra: आज महाराष्ट्र दौरे पर होंगे अमित शाह, बीजेपी की चुनावी बैठकों और रैलियां में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget