एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का बड़ा प्लान, कहा- 'शिवसेना एक ही है, बाकी सब...'

Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही कोंकण का दौरा शुरू करेंगे. वे जनता से सीधा संवाद करेंगे, पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे.

Uddhav Thackeray News: शिवसेना यूबीटी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर अपने पारंपरिक गढ़ कोंकण की ओर रुख किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आगामी चुनावों में मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

आज मातोश्री में कोंकण के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं फिर से कोंकण जाऊंगा. जीत की मनगढंत कहानियां सुनाई जा रही हैं. झूठ बोलने वाले अब बेनकाब हो चुके हैं.” उन्होंने बीजेपी के नेता नारायण राणे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि रोक सके तो रोक लो. 

उद्धव ठाकरे का यह बयान, न सिर्फ उनकी राजनीतिक वापसी का एलान है, बल्कि बागी गुट खासकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पर सीधा हमला भी है.

'शिवसेना एक ही है, बाकी सब नकली'
2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के भीतर बड़ी बगावत हुई थी. कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया. इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना दो भागों में बंट गई . इसके बावजूद उद्धव ठाकरे का दावा है कि सच्ची शिवसेना की आत्मा, उसकी वैचारिक नींव और उसका कार्यकर्ता वर्ग आज भी उनके साथ है. 

हालांकि इस बार के विधानसभा और लोकसभा में ठाकरे को कोंकण में हार मिली. बालासाहेब ठाकरे के जमाने से कोंकण पर शिवसेना का वर्चस्व रहा है, लेकिन लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में ठाकरे को बुरी हार का सामना करना पड़ा. 

अब कोंकण हासिल करना उद्धव ठाकरे के लिए चुनौती है. इसकी शुरुआत करने के लिए उद्धव ठाकरे कोंकण का दौरा जल्द शुरू करेंगे. वे जनता से सीधा संवाद करेंगे, पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे और बागी नेताओं के दावों का जवाब देंगे.

कोंकण से पहले नाशिक जाएंगे ठाकरे
16 अप्रैल को नाशिक में एक शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और प्रेरणा दी जाएगी. महाराष्ट्र में अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय चुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए ठाकरे ने अपनी पार्टी की तैयारी शुरू की है. 

पिछले महीने में मुंबई के ईशान्य विभाग में ऐसा ही शिविर आयोजित किया गया था. महाराष्ट्र के ऐसे ही अलग अलग क्षेत्रों में ठाकरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन करेंगे.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget