एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A की रैली में उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर हमला- 'क्या वह परचून की दुकान खोल कर बैठे हैं जो...'

Uddhav Target on PM Modi: उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी गारंटी दे रही है. क्या वह परचून की दुकान खोलकर बैठे हैं जो गारंटी दे रहे हैं?

Uddhav Thackeray in I.N.D.I.A Mega Rally: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन कार्यक्रम मुंबई में हुआ, जहां देश भर से इंडिया गठबंधन के दलों के नेता पहुंचे और मेगा रैली में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी गारंटी दे रही है. क्या वह परचून की दुकान खोलकर बैठे हैं जो गारंटी दे रहे हैं? वहीं, उद्धव ठाकरे ने नारा दिया, 'अबकी बार, बीजेपी तड़ीपार'. यूबीटी प्रमुख ने राहुल गांधी का धन्यवाद और अभिनंदन करते हुए कहा कि मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो रहा है और यहां कई लोग इकट्ठे हुए हैं, उन सभी का स्वागत. 

'तानाशाही खत्म करनी है'
उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के मिशन 400 पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं 'अबकी बार 400 पार', क्या यह फर्नीचर की दुकान है, जो ऐसे आंकड़े बता रहे हैं? वहीं, जनता को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सरकार को तानाशाह करार दिया और कहा कि जब लोग एकजुट होते हैं तो तानाशाही खत्म होती है. इसलिए अब देश को बचाने के लिए सबको एकजुट होना होगा. 

'BJP के गुब्बारे में हवा भरने का काम किया'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी एक गुब्बारा है, लेकिन मुझे दुख है कि हमने उसे फुलाया है. पूरे देश में बीजेपी के दो सांसद थे. हमने उस गुब्बारे में हवा भर दी. उनका सपना क्या है? 400 सीटें सीटना, क्या ये फर्नीचर की दुकान है?

संविधान बदलने के लिए चाहते हैं '400 पार'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी 400 पार क्यों चाहती है? संविधान बदलने के ही इन्हें 400 सीटों की जरूरत है. देश मेरा धर्म है, देश बचेगा तभी हम बचाएंगे. ठाकरे ने यह भी कहा है कि व्यक्ति की पहचान देश से होनी चाहिए, व्यक्ति से देश की पहचान नहीं होती.

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A की रैली में शरद पवार का बड़ा बयान- 'जिन्होंने देश को फंसाने का काम किया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget