एक्सप्लोरर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस बोले- 'मणिपुर के हालात संभालने के लिए अमित शाह काफी, PM के दौरे की जरूरत नहीं'

Maharashtra Politics: पीएम मोदी के यूएस दौरे पर सवाल उठाने पर देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को जवाब देते हुए कहा कि आप मातोश्री से वर्ली नहीं जाते आप पीएम से कह रहे हैं कि वह मणिपुर जाएं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को को कहा कि मणिपुर (Manipur) के हालात संभालने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर्याप्त हैं. उन्होंने कहा कि इस काम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने की जरूरत नहीं है. फडणवीस का यह बयान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के उस बयान के कई दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और प्रश्न किया था कि वह शांति बहाली के लिए मणिपुर जाने के बजाए अमेरिका का दौरा क्यों कर रहे हैं.

उप मुख्यमंत्री ने भारत में कोरोना वायरस रोधी टीके के निर्माण की दिशा में पहल का श्रेय एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी को दिया और कहा कि उनके कारण ही देश के 140 करोड़ नागरिकों को नि:शुल्क टीके दिए गए वरना करोड़ों लोगों की मौत हो गई होती. महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड़ शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने ठाकरे का नाम लिए बगैर कहा, 'कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के एक नेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जा रहे हैं लेकिन मणिपुर नहीं जा रहे. मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि हमारे गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर के हालात संभालने के लिए काफी हैं. मोदीजी को वहां जाने की कोई आवश्यकता नहीं है.'

आप मातोश्री से वर्ली नहीं जाते, फडणवीस का उद्धव को जवाब
फडणवीस ने कहा, ' आप (ठाकरे) तो मातोश्री (ठाकरे का निजी आवास) से वर्ली (मुंबई का उपनगर) तक नहीं जाते, और आप प्रधानमंत्री से कह रहे हैं कि वह अमेरिका की बजाय मणिपुर जाएं. क्या उन्हें (ठाकरे को) इस पर बोलने का कोई अधिकार है.' मेइती समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई हैं। हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नयी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Crime: दोस्त ने ही की थी MPSC 'टॉपर' की हत्या, पुलिस को बताई मारने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं आता वंदे मातरम, फांसी दे देंगे?' AIMIM के वारिस पठान का सवाल
'नहीं आता वंदे मातरम, फांसी दे देंगे?' AIMIM के वारिस पठान का सवाल
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
महाराष्ट्र में भूस्खलन से सातारा-महाबलेश्वर मार्ग बंद, JCB भी फंसी
महाराष्ट्र में भूस्खलन से सातारा-महाबलेश्वर मार्ग बंद, JCB भी फंसी
महाराष्ट्र: 2 नाबालिग बहनों के साथ 65 के बुजुर्ग ने कई बार किया रेप! अरेस्ट
महाराष्ट्र: 2 नाबालिग बहनों के साथ 65 के बुजुर्ग ने कई बार किया रेप! अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget