एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का बड़ा एक्शन, उप-नेता को पार्टी से निकाला, BJP में होंगे शामिल?

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले बड़े स्तर पर दलबदल जारी है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने नासिक से ताल्लुक रखने वाले पार्टी नेता सुनील बागुल को निष्कासित कर दिया है.

Sunil Bagul News: शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता सुनील बागुल पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा एक्शन लिया है. बागुल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण शिवसेना (यूबीटी) से निष्कासित कर दिया गया है. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यह कार्रवाई शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश पर की गई है.

बागुल नासिक से ताल्लुक रखने वाले हैं. संजय राउत ने साथ ही बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश पर प्रथमेश गीते को नासिक महानगर पालिका का प्रमुख नियुक्त किया गया है.

सुनील बागुल बीजेपी में होंगे शामिल

बता दें कि ठाकरे शिवसेना के महानगर प्रमुख मामा राजवाड़े आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इसके साथ ही ठाकरे गुट के उपनेता सुनील बागुल और उनके बेटे सुनील बागुल भी बीजेपी में शामिल होंगे. दिलचस्प है कि सुनील बागुल के खिलाफ बुधवार (2 जुलाई) नासिक में डकैती का मामला दर्ज किया गया था.

संजय राउत का बीजेपी पर निशाना

इसको लेकर संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "बीजेपी का जादू बेजोड़ है. कोई भी राजनीतिक पार्टी इसके जैसा नहीं है. नासिक के शिवसेना कार्यकर्ताओं को झूठे पुलिस मामलों का सामना करना पड़ा, गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए और अग्रिम जमानत के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाया. खबर आई कि पुलिस उन पर मकोका लगाने की योजना बना रही है.''

संजय राउत ने कहा, ''क्लाइमेक्स? ये 'भगोड़े' आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं! बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सभी आरोप धुल गए. पैसा और ताकत का बोलबाला! और क्या?” महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले बड़े स्तर पर दलबदल जारी है. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget