एक्सप्लोरर

‘डुबो कर मारेंगे’ बयान पर घमासान! शिंदे गुट ने किया विरोध तो उद्धव गुट बोला- 'झारखंड में बैठकर महाराष्ट्र को...'

Nishikant Dubey vs Raj Thackeray: राज ठाकरे के 'समुंदर में डुबाकर मारेंगे' वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने ठाकरे को हिंदी सिखा दी.

मुंबई में मराठी बनाम हिंदी भाषी को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है. MNS प्रमुख राज ठाकरे के ‘समुंदर में डुबा-डुबाकर मारेंगे’ वाले बयान के जवाब में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?” 

लेकिन अब ये विवाद सिर्फ दो पार्टियों तक सीमित नहीं रह गया है. इस पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना दोनों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

शुरुआत निशिकांत दुबे ने की- आनंद दुबे 

शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि शुरुवात किसने की ,पहले शुरुवात निशिकांत दुबे ने की थी दुबे ने कहा था की वह सभी मराठी लोगों को पटक पटक के मारेंगे. लेकिन राज ठाकरे ने तो केवल निशिकांत दुबे को डूबा डूबा के मरने की बात की है लेकिन निशिकांत दुबे ने तो सभी मराठी लोगों का अपमान किया है.

आनंद दुबे ने आगे कहा कि राज ठाकरे हमेशा से मराठी मानुष की राजनीति करते आए हैं और हम भी मराठी मानुष की बात करते हैं. हम दुबे से यही कहेंगे की दिल्ली, झारखंड में बैठ कर नफरत की राजनीति ना करें. बीजेपी सरकार मराठी मानुष से द्वेष करती है. मैं भी दुबे हूं. महाराष्ट्र में बहुत सारे दुबे हैं जो बड़े बड़े पदों पर हैं.

यह भाषा शोभा नहीं देती- शाइना एनसी

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भी बयानबाज़ी पर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा, "यह 'पटक पटक के मारना', 'डूबा डूबा के मारना' क्या है? इस मानसिकता से बाहर निकलें और हमें महाराष्ट्र के लिए अपना विजन प्लान बताएं. आप महाराष्ट्र के लिए क्या करना चाहते हैं? गुंडागर्दी की यह राजनीति कहीं काम नहीं करती है. आज, हमें यह समझना होगा कि हम एक विकसित महाराष्ट्र, विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इस पर रचनात्मक बयान दें. यह 'मरना, पीटना, घुस के कानून को अपने हाथ में लेना' किसी को शोभा नहीं देता."

निशिकांत दुबे और ठाकरे के बीच लड़ाई कैसे शुरू हुई?

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था, "अगर हिम्मत है तो उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ, महाराष्ट्र से बाहर आओ तो पटक-पटक कर मारेंगे." ये बयान मीरा रोड में मराठी न बोलने पर दुकानदार से मारपीट की घटना के बाद आया था. जवाब में राज ठाकरे ने कहा, “तू मुंबई आ, समंदर में डुबा-डुबा कर मारेंगे."

राज ठाकरे के वीडियो को शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा, "मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?" अब यह विवाद मराठी बनाम हिंदी से आगे बढ़कर दो राजनीतिक धड़ों के टकराव में तब्दील होता दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget