एक्सप्लोरर

'बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतना चाहती है क्योंकि...', उद्धव ठाकरे ने किया बड़ा दावा

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान में ये बदलाव करना चाहते हैं. अगर ऐसा हुआ तो देश में फिर कोई चुनाव नहीं होगा.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पार्टियों के नेताओं का एक दूसरे पर तीखे हमले जारी हैं. महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (12 मार्च) को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि बीजेपी संविधान को बदलने के लिए 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतना चाहती है, जिसके बाद देश में कोई चुनाव नहीं होगा. पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, लोगों को उस खतरे के बारे में जागरूक होना चाहिए जिसका वे सामना कर रहे हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आगामी चुनावों में 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने की बात कर रह रही है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि लेकिन ये समझना जरूरी है कि उन्हें देश के विकास के लिए 400 से ज्यादा सीटें नहीं चाहिए. वे देश का संविधान बदलना चाहते हैं.
 
उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर गंभीर आरोप

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ठाकरे ने आरोप लगाया कि बाबासाहेब अंबेडकर की ओर से दिए गए संविधान में ये बदलाव करना चाहते हैं. ये उस संविधान में बदलाव करने की कोशिश में हैं, जिस पर मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े ने पार्टी के 400 से अधिक सीटें जीतने पर संविधान को बदलने की योजना के बारे में बात की थी.

'अगर संविधान बदला तो कोई चुनाव नहीं होगा'

महाराष्ट्र में बीजेपी के पूर्व सहयोगी रह चुके उद्धव ठाकरे ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर एक बार संविधान बदल गया, तो वे सारी शक्तियां अपने हाथों में ले लेंगे और देश में फिर से कोई चुनाव नहीं होगा. उन्होंने यवतमाल जिले में किसानों की खुदकुशी का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर लोकसभा चुनाव से पहले यवतमाल का दौरा करते हैं और दावा करते हैं कि यवतमाल उनके लिए भाग्यशाली है.

आपका भाग्य पीएम मोदी के हाथों में नहीं-ठाकरे

ठाकरे ने लोगों को आगाह करते हुए कहा, यह अपने दिमाग में रखें कि आपका भाग्य मोदी के हाथों में नहीं है, बल्कि मोदी का भाग्य आपके हाथ में है. उनका नारा है 'अबकी बार बीजेपी 400 पार', लेकिन मैं एक और नारा देना चाहता हूं, 'अबकी बार बीजेपी तड़ीपार' यानी इस बार बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि पीएम मोदी के सभी आश्वासन और गारंटी महज जुमले हैं.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election: उद्धव ठाकरे के ऑफर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- 'बीजेपी नेताओं की चिंता न करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Riya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget