एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का बीजेपी और शिंदे गुट पर बड़ा हमला, कहा- '...इसका हिसाब तो हम जरूर लेंगे'

मुंबई में भारी बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आज मुंबई की ये स्थिति बनी है.

Mumbai Rains: मानसून की बारिश ने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र का हाल बेहाल कर दिया है. आर्थिक राजधानी के कई इलाके पानी से भर गए. इसको लेकर सरकार के एहतियाती कदम पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को निशाने पर लिया है.

उन्होंने कहा कि  एक ही बारिश में मुंबई डूब गई. मेट्रो के अंडरग्राउंड मार्ग में पानी घुसने से भ्रष्टाचार की पोल खुल गई. पिछले तीन सालों से बीएमसी बीजेपी और शिंदे गुट के हाथों में है. इस दौरान जनता के पैसों की सिर्फ लूट हुई है. इसका हिसाब हम जरूर लेंगे, लेकिन आज मैं अपने शिवसैनिकों से अपील करता हूं कि सड़कों पर उतरिए और लोगों की मदद कीजिए.

आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर निशाना

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी बीजेपी और शिंदे गुट को निशाने पर लिया है. भीषण बारिश के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंत्री गिरीश महाजन बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे. यहां उन्होंने स्थिति का आकलन किया. इसको लेकर पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने तंज किया. 

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भ्रष्ट मन वाले को अपने लाडका ठेकेदारों की मीटिंग बुलानी चाहिए और जश्न मनाना चाहिए कि कैसे उन्होंने घटिया काम और झूठे वादों से मुंबई को ठगा''

बीएमसी पर बीजेपी और भ्रष्ट नेताओं का कब्जा- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ''आज महाराष्ट्र में शासन-व्यवस्था काअभाव देखने को मिल रहा है. बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त है, और अभी मई का महीना ही है. पिछले हफ़्ते अंधेरी सबवे और साकी नाका में बाढ़ आई थी. आज दक्षिण और मध्य मुंबई में बीएमसी पर बीजेपी और भ्रष्ट नेताओं का कब्जा है.''

उन्होंने कहा, ''हिंद माता और गांधी मार्केट (पारंपरिक बाढ़ वाले स्थान) को हमारी सरकार ने 2022 में बाढ़ मुक्त कर दिया था. आज सरकार की उदासीनता के कारण बाढ़ आई. वर्ली में मेट्रो स्टेशन की दीवार ढह गई, जलभराव हो गया और सीवेज लाइन का पानी स्टेशन में घुस गया. इसका उद्घाटन 2 हफ्ते पहले हुआ था. केम्प्स कॉर्नर के पास एक नई बनी सड़क धंस गई है. केईएम अस्पताल, नेपेंसिया रोड, बीएमसी वार्ड कार्यालयों और यहां तक ​​कि मंत्रालय के पास भी जलभराव की खबर है. बीजेपी मुंबई से इतनी नफरत क्यों करती है? बीजेपी मुंबई को खत्म क्यों करना चाहती है?''

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget