एक्सप्लोरर

'जब दो शून्य मिलते हैं तो...', उद्धव और राज ठाकरे की नजदीकियों पर संजय निरुपम का तंज

Raj-UddhavThackeray News: संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के MNS गठजोड़ पर तंज कसा, कहा दोनों पार्टियां राजनीतिक रूप से समाप्त हो चुकी हैं. ठाकरे को कोई भी कदम उठाने के लिए कांग्रेस की अनुमति चाहिए होती है

Raj-UddhavThackeray News: "जब 2 शून्य मिलते हैं, तो कोई आंकड़ा नहीं बनता – बस एक और शून्य जुड़ जाता है", इसी धारदार पंक्ति के साथ संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) के करीबी माने जाने वाले संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के MNS के साथ संभावित गठजोड़ को लेकर तीखा तंज कसा है.

निरुपम का कहना है कि उद्धव ठाकरे को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए कभी कांग्रेस का सहारा लेना पड़ता है, तो कभी मुस्लिम वोटों की राजनीति करनी पड़ती है, और अब उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ गठजोड़ की दिशा में कदम बढ़ाया है. पर इसके लिए भी उन्हें सबसे पहले कांग्रेस की अनुमति लेनी होगी, क्योंकि वे अब कांग्रेस से पूछे बिना कोई निर्णय नहीं लेते.

दोनों पार्टियां घाटे में चल रही हैं- निरुपम 
निरुपम यहीं नहीं रुके. उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा, "दोनों घाटे में चल रही पार्टियां हैं. राजनीतिक रूप से ये खत्म हो चुके हैं. अब महाराष्ट्र के हित की आड़ में ये केवल अपना राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रहे हैं."

उनका स्पष्ट आरोप है कि जनता ने दोनों दलों को नकार दिया है और अब ये अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए एक-दूसरे का सहारा ढूंढ रहे हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति में यह बयान ऐसे समय में आया है जब आगामी चुनावों को लेकर गठजोड़ और समीकरणों की चर्चाएं तेज हैं. उद्धव ठाकरे द्वारा MNS के लिए भेजे गए प्रस्ताव की खबर सामने आते ही, यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह गठजोड़ वाकई महाराष्ट्र के हित में होगा या केवल राजनैतिक अस्तित्व की लड़ाई है?

संजय निरुपम के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और MNS इस प्रस्ताव को कैसे लेती है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget