एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेनिंग सेशन के दौरान एयरक्राफ्ट कैश, एक शख्स घायल

Pune Aircraft Crash: पुलिस के मुताबिक, इस एयरक्राफ्ट में दो लोग सवार थे. ये दुर्घटना गुरुवार (19 अक्टूबर) करीब शाम पांच बजे की है. एयरक्राफ्ट कटफल गांव के पास दुर्घनाग्रस्त हो गया.

Pune Aircraft Crash News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती एमआईडीसी क्षेत्र में कटफल गांव के पास ट्रेनिंग सेशन के दौरान ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कैश हो गया. इस दुर्घटना में एक शख्स घायल हो गया. पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी अंकित गोयल ने इस बात की जानकारी दी. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस विमान में दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस ने बताया कि पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तालुका में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट और विमान में सवार एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस ने हालांकि दोनों के संभावित चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस ने बताया कि विमान एक निजी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी से संबंधित था. बारामती पुलिस थाने के निरीक्षक प्रभाकर मोरे ने कहा, ‘‘एक प्रशिक्षण विमान (रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी से संबंधित) शाम लगभग पांच बजे बारामती तालुका अंतर्गत कटफल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार पायलट और एक अन्य व्यक्ति, संभवतः सह-पायलट, को अस्पताल ले जाया गया है.’’ दुर्घटना का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जो एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ उसका साइज छोटा है.

एबीपी न्यूज़ की सहगोयी वेबसाइट एबीपी माझा के मुताबिक, इस दुर्घटना में पायलट शक्ति सिंह मामूली रूप से घायल हो गए. बारामती में पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है. यहां कई पायलटों को फ्लाइट उड़ाने की ट्रेनिंग मिलती है. पिछले कुछ दिनों से यहां खूब ट्रेनिंग चल रही है.

बता दें कि इससे पहले 14 सितंबर को लैंडिंग के दौरान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान फिसल गया था. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए थे. ये चार्टर्ड विमान विशाखापत्तनम से मुंबई पहुंचा था. विमान में छह यात्री और दो क्रू मेंबर मौजूत थे. ये हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश हो रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिशा सालियान केस: BJP का सवाल, 'उद्धव ठाकरे सरकार किसे बचाना चाह रही थी'
दिशा सालियान केस: BJP का सवाल, 'उद्धव ठाकरे सरकार किसे बचाना चाह रही थी'
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, 'वो हाथ जो...'
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, 'वो हाथ जो...'
जरांगे के प्रस्तावित प्रदर्शन पर CM फडणवीस बोले, 'फिर से करें विचार'
जरांगे के प्रस्तावित प्रदर्शन पर CM फडणवीस बोले, 'फिर से करें विचार'
दिशा सालियान केस: सुप्रिया सुले बोलीं, 'आश्चर्य होता है कि...'
दिशा सालियान केस: सुप्रिया सुले बोलीं, 'आश्चर्य होता है कि...'

वीडियोज

Mahadangal:ब्रिक्स में खाने को लेकर, विपक्ष को बड़ी दिक्कत!| PM Modi | Brics Summit 2026|Sanjay Raut
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! | BJP | Congress | ABP News
Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)
Yeh Fitoor Tera: Saumya के घर बुलावा और छा गया सन्नाटा! माँ के फैसले से सहम गई Saumya!
The Revolutionaries: Nikkhil Advani ने Bhuvan Bam, Rohit Saraf और Pratibha Ranta की Casting पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी गुट ने नंदीग्राम-रेजिनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान, मुस्लिम चेहरों पर दांव
TMC के बागी गुट ने नंदीग्राम-रेजिनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान, मुस्लिम चेहरों पर दांव
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, 'वो हाथ जो...'
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, 'वो हाथ जो...'
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
चलती ट्रेन के कोच को बना दिया सिनेमा घर- वीडियो देख बाल नोंच लेंगे आप
चलती ट्रेन के कोच को बना दिया सिनेमा घर- वीडियो देख बाल नोंच लेंगे आप
Embed widget