एक्सप्लोरर

भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 

अगले महीने होने वाले हॉकी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम भारत आएगी. पंजाब की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की शिरकत पर CM भगवंत मान ने बात की.

पाकिस्तान टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी. शेड्यूल जारी होने के बाद PAK टीम का भारत आना तय हो गया है. सोमवार (14 सितंबर) को हॉकी इंडिया ने 27 अक्टूबर से 05 नवंबर के बीच होने वाले 2026 पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा एलान किया. पंजाब की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर भारतीय हॉकी बोर्ड ने सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एलान का जिक्र किया. 

पोस्ट में लिखा गया, "पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में एएचएफ पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की. टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोहाली और जालंधर में आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, महानिदेशक कमांडर आर के श्रीवास्तव, कार्यकारी बोर्ड के सदस्य श्री आर पी सिंह और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष श्री नितिन कोहली भी मौजूद थे. 

आगे बताया गया कि टूर्नामेंट के कौन-कौन से मैच किस शहर में होंगे. मेजबानी के लिए मोहाली और जालंधर दो शहरों का चुनाव किया गया. टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी और लीग स्टेज के मुकाबले जालंधर में होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में होगा. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी. 

टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर क्या बोले भगवंत मान?

हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर किए गए सवाल पर भगवंत मान ने कहा, "मल्टी-नेशन टूर्नामेंट से कोई दिक्कत नहीं है. शायद द्विपक्षीय सीरीज (भारत बनाम पाकिस्तान) नहीं हो सकती है." साथ ही बता दें कि ओमान और बांग्लादेश को रिजर्व टीम के रूप में रखा गया है. अगर कोई टीम टूर्नामेंट से नाम वापस लेती है, तो उसकी जगह किसी एक को शामिल किया जा सकता है.

पाकिस्तान के खिलाफ द्वपक्षीय सीरीज पर भारत की नीति

पाकिस्तान के संबंध में केंद्रीय खेल नीति उस देश के साथ किसी भी तरह के द्विपक्षीय संपर्क पर रोक लगाती है, जिसके खिलाफ भारत ने पिछले साल ही पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद एक संक्षिप्त सैन्य कार्रवाई की थी. 

 

यह भी पढ़ें: हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल
अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल
मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल
मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
Advertisement

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Embed widget