एक्सप्लोरर

Torres Scam: आरोपी तौसिफ को EOW ने किया गिरफ्तार, खुद को बताया था घोटाले का मुखबिर

Maharashtra News: मुंबई के टोरेस स्कैम में आरोपी तौसिफ रियाज पर आर्थिक अपराध शाखा ने नकेल कस दी है. इसने कुछ दिन पहले खुद को निर्दोष बताते हुए व्हिसल ब्लोअर होने का दावा किया था.

Torres Scam: टोरेस पोंजी स्कैम में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने टोरेस स्कैम मामले में फरार आरोपी तौसिफ रियाज को गिरफ्तार कर  लिया है. कुछ दिन पहले तौसिफ ने खुद को व्हिसल ब्लोअर बताया था और उसने मामले में गिरफ्तार एक और शख्स को बचाने की कोशश की थी. 

तौसिफ रियाज़ टोरेस कंपनी का CEO भी है और मामला सामने आने के बाद से वो फरार चल रहा था. तौसिफ का दावा था कि जब उसे स्कैम का पता चला तो उसने केंद्रीय एजेंसियों के सामने इस मामले को रखा था. उसने दावा किया था कि वह आरोपियों के साथ नहीं था बल्कि खिलाफ था.

बिहार से जुड़े हैं आरोपी के तार

ऐसा बताया जा रहा है कि तौसिफ रियाज के तार बिहार से जुड़े हैं. वह भागलपुर के सुल्तानगंज का रहने वाला है.उसकी गिरफ्तारी के लिए आर्थिक अपराध शाखा ने सुल्तानगंज में भी छापेमारी की थी. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था. इसके अलावा भागलपुर शहर में उसके रिश्तेदारों के घर और सुल्तानगंज स्थित तौसिफ के पैतृक घर में भी पुलिस ने दबिश दी थी.

पहले भी तीन लोगों को किया गया है अरेस्ट

पिछले दिनों जांच के दौरान EOW की टीम ने कोलाबा के एक फ्लैट से 5 करोड़ रुपये जब्त किए थे. इस कंपनी ने कीमती पत्थर देने की एवज में हजारों निवेशकों से ठगी की थी जबकि उन्हें  सस्ता पत्थर दिया था जिसकी कीमत केवल 300 रुपये थे. इतना ही नहीं कंपनी ने निवेशकों को अच्छे रिटर्न का भी वादा  किया था. 

इस मामले में पहले ही तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी जबकि दो विदेशी नागरिक फरार हैं. माना जा रहा है कि ये अपने देश यूक्रेन भाग गए हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि टोरेस घोटाले में शामिल आरोपियों ने मुंबई के अलावा इससे सटे नवी मुंबई, मीरा भयंदर समेत सैंकड़ों निवेशकों को अपनी योजना का शिकार बनाया था.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की 5 शख्सियतों को मिलेगा पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget