एक्सप्लोरर

Thane Water Supply: ठाणे के इन इलाकों में 24 फरवरी तक पानी सप्लाई रहेगी बाधित, लोगों को दी गई ये सलाह

Water Supply In Thane: अधिकारियों ने बताया कि निकाय अधिकारी पानी सप्लाई की मुख्य नेटवर्क लाइन से रिसाव को दूर करने के लिए काम करेंगे. उन्होंने लोगों को परेशानी से बचने के लिए पानी जमा करने की सलाह दी.

Water Cut In Thane: ठाणे वासियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है. आज से अगले चार दिनों तक ठाणे (Thane) के विभिन्न इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. सोमवार को इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि निकाय अधिकारी पानी सप्लाई (Water Supply) की मुख्य नेटवर्क लाइन से रिसाव को दूर करने के लिए काम करेंगे. इस दौरान केवल 50 प्रतिशत पानी की सप्लाई होगी. आइए आपको बताते हैं कि पानी की सप्लाई किन-किन इलाकों में बाधित रहेगी.अधिकारियों के मुताबिक पानी की सप्लाई सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक घोड़बंदर रोड, बालकम, ब्रह्मांड, ढोकली, कोलशेट, मनपाड़ा, आजाद नगर, पाटलीपाड़ा,  वाघबिल, विजय नगरी, कासरवडावाली, ओवला और  भायंदरपाड़ा इलाकों में बाधित रहेगी.

अधिकारियों ने लोगों को दी पानी को स्टोर करने की सलाह

निगम के अधिकारियों ने लोगों से  पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर रखने की सलाह दी है, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े. वहीं, दोस्ती, आकृति, सिद्धेश्वर, समतानार, जॉनसन, ईटरनिटी में 24 फरवरी को 12 घंटों के लिए पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. वहीं, इंद्रनगर, लोकमान्य नगर, किसाननगर, श्रीनगर, शांतिनगर, रामनगर, रूपदेवीपाड़ा, सावरकर नगर, डावेलनगर, अम्बेवाड़ी, पेरियर नगर, साठे नगर, कैलासनाग, भटवाड़ी में 24 घंटों के लिए पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

मुंबई के कुछ इलाकों में भी बाधित रहेगी पानी की सप्लाई

जानकारी के मुताबिक थाणे के अलावा मुंबई के भी कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. अगले चार दिनों में कुछ क्षेत्रों में 12 घंटे  और कुछ इलाकों में 24 घंटे पानी की कटौती होगी. निगम के अधिकारियों ने सभी ठाणेवासियों को पानी भरकर रखने की सलाह दी है, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े. इसके संबंधित किसी और अपडेट के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. बता दें कि मुंबई में पानी की सप्लाई बाधित होना एक आम बात है, आए दिन किसी ना किसी इलाके लोगों को पानी सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra NCP: 'महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री...' क्या एनसीपी में शुरू हो गई है सीएम पद की रेस? जयंत पाटिल के बाद अब इस नेता की होर्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget