एक्सप्लोरर

Maharashtra: नकली बंदूक के दम पर 13 साल की बच्ची पर बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, दो आरोपी हिरासत में

Thane News: पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ भी की है. पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबाले ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया है.

Maharashtra Crime: नकली बंदूक के बल पर 13 साल की बच्ची से दो युवक डराकर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने वालों को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, लड़की ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दे दी. लड़की किसी तरह वहां से भागी और अपने घरवालों को यह बात बताई. इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बच्ची की तहरीर पर जांच शुरू हुई  और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. बता दें, यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है. पुलिस ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा का हनन करने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और अन्य प्रासंगिक धाराओं समेत यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ भायंदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

पीड़ित बच्ची की मां ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित लड़की की मां की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने लड़की को 12 जून को कुछ कपड़े, आभूषण और एक बुरका दिया था. इसके बाद उसपर साथ भागने का दबाव बनाने लगा. इतना ही नहीं, आरोपी उसे लगातार कहता था कि भाग कर धर्म परिवर्तन करवा लो. जब बच्ची इस बात के लिए राजी नहीं हुई तो आऱोपी नकली रिवॉल्वर के दम पर उसे डराने-धमकाने लगा. आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा.

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी
इतना ही नहीं, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ भी की है. पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबाले ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है. आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'उद्धव ठाकरे के लिए BJP के सभी दरवाजे बंद...' बावनकुले की दो टूक, सुलह की कोई संभावना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget