एक्सप्लोरर

ठाणे में सनकी ड्राइवर के हिट एंड रन का Video Viral, कार से कई लोगों को कुचला

Thane Hit and Run Case: ठाणे के अंबरनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ड्राइवर लोगों पर अपनी एसयूवी चढ़ाता दिखाई दे रहा है.

Thane Hit and Run Case: महाराष्ट्र में आए दिन हिट एंड रन के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि यहां शराब के नशे में वाहन चलाने वालों द्वारा किसी की जान लेना आम बात हो गई है. ताजा मामला ठाणे जिले का है.  ठाणे के अंबरनाथ में हिट एंड रन का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एसयूवी चालक ने एक व्यक्ति को कार से टक्कर देकर गिराने के बाद उसे दूर तक घसीटा. सनकी ड्राइवर इसके बाद भी नहीं रुका और उसने यू-टर्न लिया और दूसरी कार से टकरा दी. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में एसयूवी कार चालक कथित तौर पर एक व्यक्ति को मारता है और पीड़ित को नीचे गिराने के बाद उसे घसीटता हुआ दिखाता है. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, एसयूवी ड्राइवर यू-टर्न लेता हुआ दूसरी कार से टकराता हुआ दिखाई देता है, जिसमें कुछ बच्चे और एक महिला बैठी होती है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एसयूवी चालक ने चार से पांच लोगों को कुचलने की कोशिश की. गनीमत रही कि सिर्फ लोग घायल हुए और किसी की जान नहीं गई. घटना के दौरान राहगीर एसयूवी चालक की हरकतों से काफी डरे नजर आए.

फिलहाल पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया है. आज सुबह करीब 11 बजे अंबरनाथ जांभूल फाटा के पास यह घटना घटी थी. वीडियो में दिख रहा है कि एक लग्जरी कार चालक ने 4 से 5 लोगों को कुचलने का प्रयास किया, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: 'उन्हें मालूम था लेकिन उन्होंने...', बदलापुर की घटना पर नाना पटोले का CM एकनाथ शिंदे पर निशाना

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget