एक्सप्लोरर

Dombivli News: ठाणे में 50 साल पुरानी चार मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत, बचाव अभियान जारी

Thane Building Accident: ठाणे में चार मंजिला इमारत गिरी है, जिसे केडीएमसी अधिकारियों ने पहले ही खतरनाक घोषित किया था. इस इमारत को खाली करवाया जा रहा था, इसके बावजूद कुछ लोग वापस लौट आये थे.

Thane Building Collapse: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में शुक्रवार (15 सितंबर) को चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने के बाद दो पुरुषों की मौत हो गयी और एक महिला को मलबे से जीवित निकाला गया. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि प्राधिकारियों ने पहले ही इमारत को 'जर्जर और खतरनाक' घोषित किया हुआ था. उन्होंने बताया कि कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (KDMC) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले आयरे गांव में स्थित 'आदिनारायण भवन' शाम को ढह गई. इमारत में 44 मकान थे और इसका कुछ हिस्सा गिरने के बाद, बृहस्पतिवार से ही इसे खाली कराया जा रहा था.

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (15 सितंबर) शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर इमारत गिर गई, जिसके बाद खोज और बचाव दलों ने कुछ समय बाद मलबे से सूरज बिरजा लोद्या (55) का शव निकाला. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि रात करीब सवा नौ बजे 54 वर्षीय दीप्ति सुनील लोद्या को मलबे से जीवित निकाला गया और उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि बाद में मलबे से अरविंद भटकर (70) नामक एक व्यक्ति का शव भी निकाला गया. यासीन तडवी ने बताया कि बचाव अभियान अभी चलाया जा रहा है क्योंकि एक और व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है. 

इमारत को खतरनाक किया गया था घोषित 
केडीएमसी प्रमुख भाऊसाहेब दांगडे ने बताया कि ऐसी जानकारी है कि दो लोग बीमार थे और उनके मलबे में फंसे होने की आशंका थी, जबकि बाकी अन्य निवासियों को बाहर निकाल लिया गया था. दांगडे ने पत्रकारों से कहा, '50 वर्ष पुरानी इमारत को खतरनाक घोषित किया गया था और इसमें रहने वाले लोगों को एक नोटिस जारी कर इमारत खाली करने के लिए कहा गया था. कई लोगों ने इमारत खाली कर दी थी लेकिन कुछ इमारत में लौट आए थे.' उन्होंने बताया कि इमारत का कुछ हिस्सा गिर रहा था और बृहस्पतिवार शाम को इसे खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. इमारत ढहने के वक्त भी यह प्रक्रिया चल रही थी.

'मौके पर तलाश और बचाव अभियान जारी'
एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'यह एक अवैध इमारत थी और केडीएमसी ने पहले ही इसे खतरनाक करार दिया था.' उन्होंने कहा, 'शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मलबे में एक महिला के दबे होने की आशंका है.' उन्होंने बताया कि दांगडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में दमकलकर्मी और स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया गया. घटनास्थल पर नगर निकाय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वार्ड में 40 इमारतें थीं, जिन्हें खतरनाक घोषित किया गया था. जबकि केडीएमसी की सीमा के तहत विभिन्न श्रेणियों में ऐसी 602 इमारतें हैं. ऐसी इमारतों पर नगर निकाय की कार्रवाई पर एक सवाल के जवाब में दांगडे ने कहा कि अभी घटनास्थल पर तलाश और बचाव अभियान चलाना प्राथमिकता है. इससे पहले, तडवी ने बताया कि इमारत गिरने के बारे में सूचना मिलने के बाद ठाणे आपदा मोचन बल के एक दल को भी घटनास्थल पर भेजा गया.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: मुंबई में लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने, उमड़ा भक्तों का हुजूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget