एक्सप्लोरर

Maharashtra: ठाणे में महिला की टुकड़ों में मिली लाश, सुप्रीया सुले बोलीं- 'ये भयानक है', डिप्टी सीएम की दी ये नसीहत

Mira Bhayander: ठाके के मीरा भायंदर में बुधवार को एक फ्लैट में एक 36 वर्षीय महिला की कई टुकड़ों में कटी लाश मिली थी. महिला मनोज साने नामक शख्स के साथ फ्लैट में पिछले तीन सालों से लिव इन में रह रही थी.

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में एक महिला की टुकड़ों में मिली लाश को लेकर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि यह बेहद ही भयावह और अपमानजनक घटना है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ  अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं क्योंकि अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है.

डिप्टी सीएम को दे डाली नसीहत
उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस जो गृह विभाग संभालते हैं, उन्हें अपने विभाग पर गंभीरतापूर्व ध्यान देना चाहिए. वहीं सुले के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस मीरा भायंदर मामले में कार्रवाई करने में सक्षम हैं. पुलिस ने बताया कि थाणे के मीरा भायंदर क्षेत्र में स्थित एक बिल्डिंग के सातवीं मंजिल के फ्लैट में बुधवार को एक 36 वर्षीय महिला की कई टुकड़ों में कटी लाश मिली थी.

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
महिला की पहचान सरस्वती वैद्य के रूप में हुई थी जो मनोज साने (56) नाम के एक शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी और पिछले तीन साल से इसी फ्लैट में उसके साथ रह रही थी. पुलिस ने कहा कि इस मामले में अब तक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुले ने एक ट्वीट में कहा, 'मीरा रोड इलाके में एक महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी. आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने की कोशिश की, जिसे उसने मिक्सर में पीसकर प्रेशर कुकर में उबाला. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत भयानक, अमानवीय और निंदनीय है. अपराधियों को कानून का डर नहीं है और इसलिए महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं. राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने विभाग पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाना चाहिए और फांसी की सजा दी जानी चाहिए,'' अपने इस ट्वीट में उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय को भी टैग किया.

बीजेपी ने किया पलटवार
इसी बीच प्रदेश बीजेपी महिला शाखा की प्रमुख चित्रा वाघ ने सुले पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घड़ियाली आंसू बहा रही हैं. फडणवीस मीरा भायंदर मामले में  एक्शन लेने में सक्षम हैं, लेकिन जब पुणे जिले के मंचर में जब एक नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम लड़के ने अगवा कर लिया था तब आपने कुछ नहीं बोला और उस समय एमवीए की सरकार की, लड़की ढाई साल तक नहीं मिली थी. उन्होंने कहा कि अगर एमवीए सरकार ने हस्तक्षेप किया होता, तो श्रद्धा वाकर के टुकड़े नहीं होते. वाघ ने आरोप लगाया कि आप कैसे रंग बदलते हैं, यह देखकर गिरगिट को भी शर्म आएगी.

यह भी पढ़ें:

Kolhapur: कोल्हापुर की घटना पर रामदास अठावले बोले- 'इसके पीछे हो सकता है पाकिस्तान का हाथ, सरकार को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे जहरीली शराब कांड में मेथेनॉल सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज, मृतकों की संख्या 20 पहुंची
पुणे जहरीली शराब कांड में मेथेनॉल सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज, मृतकों की संख्या 20 पहुंची
Nashik News: नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप
नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का बड़ा बयान, '...तो मुझे खुशी होगी'
कॉकरोच जनता पार्टी पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का बड़ा बयान, '...तो मुझे खुशी होगी'
नासिक TCS मामले में चौंकाने वाली चार्जशीट: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण का दबाव और आर्थिक जानकारी हासिल करने के गंभीर आरोप
नासिक TCS मामले में चौंकाने वाली चार्जशीट: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण का दबाव और आर्थिक जानकारी हासिल करने के गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और EX-MLA शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget