एक्सप्लोरर

Maharashtra: नवाब मलिक को अस्पताल से मिली छुट्टी तो सुप्रिया सुले बोलीं- 'मैं अपने भाई को...'

Nawab Malik News: सुप्रिया सुले ने नवाब मलिक के जमानत पर कहा कि, 'मैंने उनके परिवार के सदस्यों की पीड़ा को देखा है. 2 महीने के जमानत को बढ़ाया जाएगा. उन्हें न्याय देने के लिए अदालत की अभारी हूं.'

Mumbai News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने सोमवार (14) को कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री और पार्टी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) को उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) द्वारा अंतरिम जमानत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि नवाब मलिक का तीन दिन बाद यहां एक निजी अस्पताल से बाहर निकलना 'सच्चाई की जीत' है.

मलिक को रात करीब आठ बजे उपनगरीय कुर्ला के निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुले ने कहा, 'मैं यहां अपने भाई को लेने आई हूं. सत्यमेव जयते.' अस्पताल में न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान मलिक का इलाज चल रहा था. उच्चतम न्यायालय ने पिछले हफ्ते मलिक को दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी. उन्हें 2022 की शुरुआत में धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था.

हमें अदालत के माध्यम से मिला न्याय- सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले ने मीडिया से कहा, 'मैंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि नवाब मलिक या पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख या शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण थी. आखिरकार, हमें अदालत के माध्यम से न्याय मिला.' मलिक की बेटी और भाई की कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर सुले ने कहा कि वह किसी राजनीतिक कारण से अस्पताल नहीं आई हैं.

दुर्भाग्य से मलिक को अन्याय का करना पड़ा सामना- सुप्रिया सुले

अजित पवार के करीबी नरेंद्र राणे द्वारा अपने कई समर्थकों को अस्पताल के बाहर मलिक का स्वागत करने के लिए कहने के बारे में पूछे जाने पर सुले ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, 'जब अनिल देशमुख रिहा हुए तो मैं उन्हें लेने आई थी. वैसे ही मैं यहां नवाब भाई को रिसीव करने आई हूं. दुर्भाग्य से, उन्हें अन्याय का सामना करना पड़ा और उन्होंने इसे लंबे समय तक सहन किया. सच आखिरकार अदालत के माध्यम से सामने आ गया है. यह हम सभी के लिए बड़ी राहत है. यह हम सभी के लिए बहुत कठिन समय था.'

मलिक की जमानत पर सुले ने कोर्ट का जताया आभार

सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्होंने मलिक और देशमुख के परिवार के सदस्यों की पीड़ा को करीब से देखा है. उन्होंने कहा, 'अदालत ने आखिरकार मलिक को दो महीने के लिए जमानत दे दी है. मुझे उम्मीद है कि इसे और बढ़ाया जाएगा. मैं उन्हें न्याय देने के लिए अदालत की आभारी हूं.' जब उनसे मलिक को किसी भी मीडिया बातचीत से प्रतिबंधित किए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किसी भी आदेश की जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार से मुलाकात पर उद्धव गुट की नाराजगी को शरद पवार ने किया दरकिनार, कहा- 'MVA में कोई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget