एक्सप्लोरर

Pune Accident: सुप्रिया सुले का डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला, कहा- 'इसका जवाब...'

Pune Porsche Car Accident: एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि पुणे सड़क हादसा मामले में पॉलिटिकल प्रेशर कौन डाल सकता है, सत्ता पक्ष ही डाल सकता है.

Supriya Sule on Pune Porsche Car Accident: महाराष्ट्र में पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस के बाद नाबालिग आरोपी को कुछ देर बाद बेल को लेकर सियासत गरमा गई है. पुणे हादसे के बाद एनसीपी (SP) नेता सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए फेयर जांच की मांग की है. उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले में जवाब देने को कहा है.

एनसीपी (SP) नेता सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''पुणे में जिस तरह से ये क्रूर हत्या हुई है, उसकी जांच होनी चाहिए. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस जी ने पुलिसवालों से कहा है कि पुलिस किसी राजकीय नेता से न डरे और ना ही ही प्रेशर से डरे. तो ये किसका प्रेशर है. विरोधी पक्ष का तो नहीं हो सकता है. वो सत्ताधारी पार्टी का ही हो सकता है?''

फडणवीस को जवाब देना चाहिए- सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले ने सवाल पूछते हुए कहा, '' पुणे सड़क हादसा मामले में पॉलिटिकल प्रेशर कौन डाल सकता है, सत्ता पक्ष ही डाल सकता है. तो सत्ता पक्ष के किस नेता ने फोन किया. किस नेता की वजह से उसे बेल मिली. इसका जवाब देवेंद्र फडणवीस को देना चाहिए. मेरे ख्याल से ये देश संविधान से चलता है, नियम कायदे से चलता है. नियम कहता है कि आपको गाड़ी इस उम्र में नहीं चलानी चाहिए, शराब नहीं पीनी चाहिए. जो भी इस देश का नियम और कायदा है, उस हिसाब से सभी को चलना चाहिए.''

हर चीज की फेयर जांच होनी चाहिए- सुप्रिया सुले

उन्होंने आगे कहा,  ''हर चीज की फेयर जांच होनी चाहिए. इस देश के नेता जो सत्ता में है, उन्हें जवाब देना पड़ेगा कि उसे बेल कैसे मिली. किस नेता के कारण उसे पिज्जा भी मिली, बिरयानी भी खिलाया और बेल भी मिली. क्योंकि देवेंद्र फडणवीस ने खुद माना है और पुलिस को बोला है कि राजकीय प्रेशर में मत आइए. तो दबाव किसका था, ये उन्हें जवाब देना चाहिए. बच्चों को अगर आप शराब देने लगे तो सरकार क्या कर रही है. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार सिर्फ इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई के जरिए खानदान, पार्टियां और फैमिली तोड़ने का काम कर रही है. पुणे में ड्रंक एंड ड्राइव का मामला है. पुणे में हो क्या रहा है. जो हो रहा है वो गलत हो रहा है. बता दें कि पुणे में तेज रफ्तार लग्जरी पोर्शे कार ने एक बाइक को टक्कर मार दिया था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी. आरोप है कि ये कार नशे में धुत्त 17 साल का नाबालिग चला रहा था, कोर्ट ने उसे निबंध लिखने की सजा देकर रिहा कर दिया था. बाद में मामला गरमाने पर उसकी जमानत रद्द कर दी गई.

ये भी पढ़ें:

Watch: महाराष्ट्र के डोंबिवली में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, 5 मजदूर घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget