एक्सप्लोरर

Maharashtra: कॉलेज में लगाई गई सावित्री बाई फुले की मूर्ति, उद्धव ठाकरे बोले- 'वह अपने आप में थीं विश्वविद्यालय'

उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि प्रसिद्ध समाज सुधारक और शिक्षाविद सावित्री बाई फुले अपने आप में ‘विश्वविद्यालय’ थीं और उनकी दी हुई शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत है.

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि प्रसिद्ध समाज सुधारक और शिक्षाविद सावित्री बाई फुले अपने आप में ‘विश्वविद्यालय’ थीं और उनकी दी हुई शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत है. ठाकरे ने साथ ही कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के सदस्यों के बीच कोई टकराव नहीं होना चाहिए.

ठाकरे ने कहा, ‘‘यह ऐसी घटना है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए. 2014 में पुणे विश्वविद्यालय का नाम बदलकर उनके (फुले के) नाम पर रखा गया और अब उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है... लेकिन वह अपने आप में विश्वविद्यालय थीं, जिन्होंने अपने पति महात्मा फुले के साथ समाज की बेहतरी के लिए काम करने का फैसला लिया.’’

सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) के परिसर में 19वीं सदी की समाज सुधारक की प्रतिमा के अनावरण के लिए ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने उक्त बातें कहीं. विश्वविद्यालय परिसर में स्थित 13 फुट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के राज्यपाल और राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने किया.

ठाकरे और विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया वहीं उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे सहित अन्य कई लोग मौके पर मौजूद थे.

उनकी शिक्षा का करेंगे पालन

उन्होंने कहा कि फुले द्वारा दी गई शिक्षा को आगे ले जाया जाना चाहिए. ठाकरे ने कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के सदस्यों के बीच कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हम राजनेता जब एक मंच पर आते हैं तो इस बारे में बात करते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत कौन करेगा, इसका नेतृत्व कौन करेगा और इसका पालन कौन करेगा?’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ मतभेद जैसे हालात हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर, अगर हम तय करते हैं कि इन सभी समाज सुधारकों और हस्तियों के द्वारा दी गई शिक्षा का पालन करेंगे और अपने देश को आगे ले जाएंगे... अगर ऐसा होता है तो, समुदायों के बीच नफरत खत्म हो जाएगी.’’

कोश्यारी ने अपने भाषण में कहा कि सावित्री बाई फुले और महात्मा फुले ने महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए काम करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि दोनों पति-पत्नी ने समाज की प्रतिगामी कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जो तत्कालीन ब्रिटिश शासन के कारण बहुत मुश्किल थी.

यह भी पढ़ें

CM Uddhav Thackeray ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'सरकार पर आरोप लगाने वालों का हो फ्री में इलाज'

Uddhav Thackeray Education: कितने पढ़े लिखे हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे? जानिए पढ़ाई-लिखाई और फैमिली के बारे में

Lok Sabha Election 2024: Sanjay Raut का बड़ा बयान, कहा- Aaditya Thackeray की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget