एक्सप्लोरर

'इसलिए मैं बगावत करता हूं, ये अन्याय मुझे स्वीकार नहीं', ऐसा क्यों बोले सपा विधायक अबू आजमी?

Abu Azmi News: सपा विधायक अबू आजमी ने मानखुर्द-शिवाजी नगर की बदहाल हालत पर सरकार को घेरा और कहा कि विकास सिर्फ अमीरों के लिए क्यों? उन्होंने मांग की कि गरीब इलाकों में भी बुनियादी सुविधाएं मिलें.

Abu Azmi on Mankhurd Shivaji Nagar: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की आहट के साथ ही सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. मानखुर्द-शिवाजी नगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने ट्वीट कर गरीब इलाकों के साथ हो रहे "सौतेले व्यवहार" का आरोप लगाते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. 

उन्होंने लिखा, 'एक तन पर सोने का तार सजे, एक तन पर सूत का भी तार नहीं- इसलिए मैं बगावत करता हूं, ये अन्याय मुझे स्वीकार नहीं!' आजमी ने तंज कसते हुए सरकार से पूछा कि क्या देश में विकास सिर्फ अडानी और अंबानी के लिए होगा?

आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं- अबू आजमी

विधायक अबू आजमी ने लिखा कि सालों से मानखुर्द, गोवंडी जैसे इलाकों में अच्छे स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों की मांग की जाती रही है, लेकिन सरकार वहां जेल, जानवरों का कब्रिस्तान और दाह संस्कार केंद्र ही खोलती है. वहीं दूसरी ओर भिवंडी, मुंब्रा और दिवा जैसे इंडस्ट्रियल शहर आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा कर रहे आम लोगों की तुलना करते हुए कहा कि “एक तरफ बुलेट ट्रेन पर हजारों करोड़ खर्च हो रहे हैं, दूसरी ओर आम लोग लोकल में जानवरों से भी बदतर हालत में सफर करने को मजबूर हैं.”

वेंटिलेशन नहीं होने से लोग टीबी के शिकार हो रहे- अबू आजमी

आजमी ने मानखुर्द शिवाजी नगर की जर्जर इमारतों और टीबी जैसी बीमारियों का हवाला देते हुए कहा कि इन इलाकों में वेंटिलेशन तक की व्यवस्था नहीं है. झोपड़पट्टियों के पुनर्वास के लिए शुरू की गई SRA योजना को अधूरा बताते हुए उन्होंने कहा कि 40 साल में भी गरीबों को मकान नहीं मिला, लेकिन अब ₹65,000 करोड़ की नई योजना लाई जा रही है- जिसमें झोपड़वासियों की सहमति के बिना ही निजी बिल्डरों को निर्माण की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने इसे खुला अन्याय बताया.

विधायक ने सवाल उठाया कि जब नगर निगम के चुनाव ही नहीं हुए हैं और चुने हुए जनप्रतिनिधि नहीं हैं, तो जनता की राय लिए बिना इतने बड़े फैसले कैसे लिए जा सकते हैं? उन्होंने मांग की कि जब तक चुनाव न हो जाएं, तब तक पुनर्विकास योजनाओं पर रोक लगाई जाए.

साथ ही उन्होंने मांग की कि मानखुर्द-शिवाजी नगर में अत्याधुनिक तकनीक से लैस स्कूल-कॉलेज बनें, छोटे निजी स्कूलों को बंद न किया जाए और अस्पतालों की स्थिति में तत्काल सुधार हो. आजमी ने लिखा, "अस्पतालों की खस्ता हालत, आरोग्य सेवाओं की कमी, मरीजों को बेड और दवाइयों की अनुपलब्धता, प्रदूषित पानी और बढ़ते प्रदूषण से जूझते मानखुर्द शिवाजी नगर की हालत सुधारने की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget