एक्सप्लोरर

Watch: मुंबई में सिंगर Sonu Nigam के साथ हुई धक्कामुक्की, उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर केस दर्ज, हाथापाई का Video Viral

Sonu Nigam Viral Video: मुंबई के एक कार्यक्रम में सोनू निगम के साथ हाथापाई हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक सोनू निगम ने इस संबंध में चेंबूर पुलिस स्टेशन में आधी रात को शिकायत दर्ज कराई है. 

Sonu Nigam Attacked: चेंबूर में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ हाथापाई की बात सामने आई है. इसी बीच सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर (Prakash Phaterpekar) के बेटे स्वप्निल फाटेरपेकर (Swapnil Phaterpekar) का जाने-माने गायक सोनू निगम से झगड़ा हो गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं.

विधायक के बेटे ने दिया धक्का?
ठाकरे विधायक प्रकाश फाटेरपेकर ने सोमवार शाम को चेंबूर महोत्सव का आयोजन किया था. चेंबूर फेस्टिवल में सोनू निगम का लाइव परफॉर्मेंस था, शो के बाद सोनू निगम के स्टेज से उतरते ही लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े. वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि विधायक के बेटे का सोनू निगम से झगड़ा हो गया था.

सीढ़ियों से गिर पड़े सोनू निगम
धक्कामुक्की में सोनू निगम मंच की सीढ़ियों से गिर पड़े, बताया जा रहा है कि सोनू निगम के दो अंगरक्षक जो उन्हें बचाने गए थे वे भी नीचे गिर पड़े. गनीमत रही कि सोनू निगम बच गए और उनके साथ टीम का एक व्यक्ति घायल हो गया. इस बीच बीती रात सोनू को पास के जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है. सोनू निगम फिलहाल सुरक्षित हैं.


Watch: मुंबई में सिंगर Sonu Nigam के साथ हुई धक्कामुक्की, उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर केस दर्ज, हाथापाई का Video Viral

दर्ज कराई शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक सोनू निगम ने आधी रात को चेंबूर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. सोनू निगम की शिकायत के बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने सोनू निगम से क्यों की लड़ाई? इस धक्का-मुक्की के पीछे मकसद क्या है? चेंबूर पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है.

वीडियो तेजी से वायरल
सोनू निगम को मुक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में कुछ भी साफ नहीं है. लेकिन ट्विटर यूजर समीत ठक्कर ने एक वीडियो ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर और उनके बेटे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोनू निगम को धक्का दिया था. सोनू निमाग को कल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  

ये भी पढ़ें: Haunted Railway Station: भूतों के लिए मशहूर है भारत के ये 5 रेलवे स्टेशन, मुंबई की ये जगह है बेहद 'खौफनाक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget