एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: काला जादू करने के संदेह में बेटे ने भाई और प्रेमिका के साथ मिलकर कर दी मां की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: अक्षय को लगा कि उसकी मां काला जादू करती है और उसकी उसकी प्रेमिका कोमल की शादी में बाधा बन रही है.

Sons Killed Mother in Mumbai: वडाला पुलिस ने अपनी 42 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 25 वर्षीय बेस्ट बस चालक और उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया है. उनका मानना था कि उनकी मां काला जादू करती थी और उनकी शादी में बाधा बन रही थी. इस मामले में बस उपक्रम के कर्मचारी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने निर्मला विजय ठाकुर की हत्या का पर्दाफाश करते हुए उसके बेटे अक्षय ठाकुर, उसके छोटे भाई और प्रेमिका कोमल भोइलकर (22) को पनवेल के पास से गिरफ्तार किया है.

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

अक्षय और कोमल को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उसके नाबालिग भाई को न्याय अदालत में पेश किया गया और डोंगरी के एक पुनर्वसन केंद्र में भेज दिया गया. बता दें कि 4 जून को जब विजय ठाकुर, जो एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर का काम करते हैं, सुबह अपने वडाला के पंचशील नगर स्थित घर लौटे,उन्होंने अपनी पत्नी को चादर से ढका हुआ पाया. लंबे समय तक जब कोई हलचल न हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी की चादर हटाई और उन्हें खून से लथपथ पाया.उन्होंने तुरंत वडाला पुलिस को इसकी सूचना दी. वडाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सतीश पवार ने कहा कि शुरुआत में यह किसी चोर द्वारा अंजाम दिया हुआ कृत्य लगा, क्योंकि ठाकुर दंपति के बेटे शहर में नहीं थे, लेकिन जब हमने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया तो हमने अक्षय, उसके भाई और कोमल को तड़के क्षेत्र से बाहर निकलते देखा. 

अक्षय-कोमल की शादी में बाधा बन रही थी मां

इसके बाद पुलिस ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की, पुलिस को तीनों के बयान में विसंगतियां मिलीं. इसके बाद पुलिस ने जब अक्षय से दोबारा पूछताछ की तो उसने तोते की तरह सब कुछ उगल दिया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. अक्षय ने बताया कि हाल ही में उसका बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके पैस में एक स्टील की रॉड डाली गयी थी. इसके बाद उसका अपैंडिक्स का भी ऑपरेशन हुआ था. पवार ने बताया कि अक्षय और कोमल शादी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि उनकी मां काला जादू करती है और उनकी शादी में बाधा बन रही है. 3 जून को निर्मला की अक्षय और कोमल से बहस हो गई और इसके बाद उसने अपनी मां की पीठ, चेहरे  और पेट पर चाकू से वार कर दिया, इस अपराध में कोमल और उसके भाई ने भी मदद की. पुलिस ने कहा कि अक्षय और कोमल ने निर्मला के चरित्र को लेकर नाबालिग लड़के का ब्रेनवॉश किया था, वह उनकी बातों में आ गया और उसने भी अपनी मां की हत्या में उनकी मदद की.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Covid-19: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे Corona के मामले, आज कैबिनेट बैठक के बाद उद्धव सरकार जारी कर सकती हैं नई गाइडलाइंस

Covid-19: महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस कोरोना से हुए संक्रमित, दूसरी बार आए कोविड की चपेट में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget