एक्सप्लोरर

Covid-19: महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस कोरोना से हुए संक्रमित, दूसरी बार आए कोविड की चपेट में

Devendra Fadnavis Covid Positive: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस दोबारा से कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने अपने साथ संपर्क में आए लोगों को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी है.

Devendra Fadnavis Tests Positive For Covid-19: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने खुद रविवार को ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि वह कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं और वह होम आइसोलेशन (Home Isolation) में हैं. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस इससे पहले भी अक्टूबर 2020 में संक्रमित हुए थे.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है और गृह पृथक-वास में हूं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं. जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी जांच कराएं. सभी अपना ख्याल रखें.

दोबारा कोरोना से संक्रमित हुए फडणवीस

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस 2020 में संक्रमित हुए थे, तब उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराया था. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में देवेंद्र फडणवीस का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे.

देश में कोरोना के मामले बढ़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक, बीते तीन दिनों में कोविड-19 (Covid-19) के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. देश में अब 24,052 सक्रिय (Corona Active Case) मरीज हैं. आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है. शनिवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में 1,357 मामले सामने आए थे. वहीं, मुंबई (Mumbai) से शनिवार को 889 नए कोरोनोवायरस संक्रमणों की रिपोर्ट की गई.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना को लेकर आदित्य ठाकरे ने जताई चौथी लहर की आशंका, कश्मीरी पंडितों पर दिया ये बयान

Odisha Cabinet Reshuffle: ओडिशा में नवीन पटनायक के नए मंत्रियों ने ली शपथ, 2024 चुनाव की तैयारी - जानें किसे मिली कैबिनेट में जगह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget