एक्सप्लोरर

'मैं हिंदी में बोलता हूं, पढ़ता हूं और सोचता हूं लेकिन...', संजय राउत ने दे दिया बड़ा बयान

Sanjay Raut: संजय राउत ने एम. के. स्टालिन के बयान पर कहा कि दक्षिण राज्यों की हिंदी विरोध की लड़ाई अलग है, हमारी अलग. हम हिंदी बोलते हैं, पढ़ते हैं, लेकिन इसे स्कूलों पर थोपे जाने का विरोध करते हैं.

Sanjay Raut on MK Stalin: देश के कुछ राज्यों में भाषा के आधार पर विवाद एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है. शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने हाल ही में तमिलनाडु के तुलना में इस पर बयान दिया है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के राज्य कई सालों से इस मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी लड़ाई हिंदी थोपे जाने के खिलाफ है, जबकि महाराष्ट्र में लड़ाई का उद्देश्य अलग है.

मैं हिंदी बोलता हूं, पढ़ता हूं और सोचता हूं- संजय राउत

राउत ने कहा, “हम हिंदी बोलते हैं, मैं हिंदी में बोलता हूं, पढ़ता हूं और सोचता हूं. यहां हिंदी को लेकर कोई पाबंदी नहीं है. हमारी भूमिका ये है कि प्राथमिक स्कूलों में हिंदी को लेकर सख्ती नहीं होनी चाहिए. वो हम होने नहीं देंगे और हमारी लड़ाई यहां तक सीमित है.” 

उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने महाराष्ट्र में हुई हमारी रैली से प्रेरणा लेने की बात कही है, लेकिन यहां स्थिति अलग है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी फिल्मों के थिएटर चलते हैं, हिंदी गाने बजते हैं और हिंदी अखबार भी छपते हैं. यानी हिंदी को लेकर महाराष्ट्र में कोई विरोध नहीं है.

शिवसेना (UBT) नेता ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार की लड़ाई हिंदी को कक्षा 1 से तीसरी भाषा के रूप में स्कूलों में लागू करने के फैसले के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि यह हमारी मातृभाषा मराठी के साथ अन्याय है. उन्होंने स्पष्ट किया, “हम मराठी को दबने नहीं देंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम हिंदी के खिलाफ हैं.”

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बयान पर किया पलटवार

पत्रकारों ने जब सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बयान का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने ठाकरे बंधुओं को केवल राजनीतिक मतलब से साथ आना बताया, इस पर संजय राउत ने कहा, "अच्छा ठीक है, आ गए न, राजनीति के लिए ही आए न. आप किसके लिए साथ आए भई? एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस साथ किस लिए आए हैं? सोशल वर्क करने के लिए आए हैं? या आपकी जो संपत्ति जो बनाई है, उसको बांटने के लिए आए हैं?"

उन्होंने महायुती सरकार में साथ आए पार्टियों का ज़िक्र करते हुए सवाल किया कि ये सब साथ किस मकसद से आए हैं. उन्होंने साफ किया कि अगर उन्हें लगता है कि ठाकरे बंधु राजनीति के लिए साथ आए हैं, तो समझ लीजिए ये राजनीति मराठी हित के लिए है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget