एक्सप्लोरर

Maharashtra News: बीजेपी के साथ मंत्री पद के बंटवारे पर बोले एकनाथ शिंदे, दिए ये संकेत

Eknath Shinde BJP Duo: एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मंत्री पद के बंटवारे पर नया बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी बीजेपी के साथ ऐसी कोई भी चर्चा नहीं हुई है.

Eknath Shinde On Maharashtra New Government: महाराष्ट्र (Maharashtra) में लंबी राजनीतिक उठापटक के बीच आखिरकार उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने इस्तीफा दे दिया है. अब बीजेपी (BJP) सरकार बनाने की तैयारी में है और इसके लिए वह एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट के नेताओं का समर्थन लेगी. वहीं इस बीच एकनाथ शिंदे ने मंत्री पद के बंटवारे को लेकर नया बयान दिया है. दरअसल उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बीजेपी के साथ मंत्रियों की संख्या और नामों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन यह जल्द ही तय हो जाएगा. तब तक लोग भी तरह की ऐसी अफवाह पर ध्यान न दें.

बीजेपी कोर कमेटी की हो रही बैठक

बता दें कि एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के कुल 39 विधायक हैं, वहीं कई निर्दलीय विधायक भी हैं. इस बीच बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर चल रही है. इस मीटिंग में महाराष्ट्र बीजेपी इंचार्ज सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, प्रवीण दारेकर और अन्य लोग मौजूद हैं. माना जा रहा है कि 1 या 2 जुलाई को फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. होटल ताज में बुधवार देर रात विधायकों के साथ बैठक के बाद जब फडणवीस बाहर निकले तो चेहरे पर मुस्कान थी और दिल में खुशी की लहर दौड़ रही थी. हालांकि खबर है कि मंगलवार को जब फडणवीस दिल्ली आए थे तभी सरकार गठन की पूरी रणनीति बना ली गई थी. लेकिन जब उद्धव ने पूरा मैदान खाली कर दिया है तो फडणवीस का रास्ता अब और आसान हो गया.

Maharashtra News: ED के सामने कल पेश होंगे संजय राउत, दूसरी बारी जारी हुआ है नोटिस

देर शाम ठाकरे ने दिया इस्तीफा

ज्ञात हो कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बुधवार को देर शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वह शिवसेना की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी की सरकार में मुख्यमंत्री थे. हालांकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे से कहा है कि नई व्यवस्था बनने तक वह बतौर कार्यवाहक मुख्यमंत्री काम करते रहें. उद्धव ठाकरे ने बुधवार को एक ऑनलाइन संबोधन के दौरान इस्तीफे का ऐलान कर दिया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते थे कि शिवसैनिकों का खून बहे.

Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, अब सोनिया गांधी और शरद पवार को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget