एक्सप्लोरर

‘अगर हिम्मत है तो...’, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर संजय राउत का शिंदे सरकार पर हमला

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राजनीति तेज होती जा रही है. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है.

Sanjay Raut on Baba Siddique Murder Case: शिवसेना (यूबीटी) से सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "शिंदे की सरकार महाराष्ट्र के लिए कलंक है, देवेंद्र फडणवीस तो किसी काम के नहीं हैं. मैंने पहले भी कहा था कि इस सरकार के आने के बाद मुंबई में गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की ताकत बढ़ सकती है."

संजय राउत ने आगे कहा, "इस सरकार को अंडरवर्ल्ड का भी समर्थन प्राप्त है और ये अंडरवर्ल्ड गुजरात से चलाया जा रहा है. आज गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई हैं. इसका मतलब है कि देश में 50,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स पहले ही वितरित की जा चुकी हैं. जनता को यह बताने की जरूरत नहीं है कि यह पैसा किसके पास जाता है, किस पार्टी को इससे फायदा होता है और कौन इस पैसे का इस्तेमाल चुनाव लड़ने के लिए कर रहा है."

‘हत्याकांड के साजिशकर्ताओं का एनकाउंटर करो’
शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद और गुजरात एटीएस की हिरासत में एक गैंगस्टर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेता है. यह गुजरात से आने वाले केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एक चुनौती है. अजित पवार को अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए. उन्होंने (सीएम शिंदे) अक्षय शिंदे (बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी) को गोली मारकर खुद को सिंघम घोषित कर दिया. अब यहां 'सिंघमगिरी' दिखाओ. अगर हिम्मत है और तुम मर्द हो तो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं का एनकाउंटर करो.

इससे पहले रविवार को महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने महायुति पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. वहीं बीजेपी की तरफ से कहा गया कि सिद्दीकी की हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने मामले में विपक्ष पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आलोचना भी की. 

यह भी पढ़ें: Mumbai Toll Tax Free: मुंबई आने वाली इन गाड़ियों पर अब नहीं लगेगा टोल टैक्स, शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget