एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: गद्दार कौन? बाला साहेब के वायरल वीडियो के बाद बवाल, संजय राउत बोले- 'Mr. Grok से पूछिए'

Sanjay Raut News: सांसद संजय राउत ने बाला साहेब ठाकरे के पुराने वीडियो को असली बताते हुए कहा कि अगर गद्दार को गद्दार नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे. उन्होंने शिंदे गुट पर सीधा हमला बोला है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर ‘गद्दार’ शब्द की गूंज सुनाई दे रही है. ये कोई नया विवाद नहीं, पर इस बार चर्चा में आया है एक पुराना वीडियो, जिसमें शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे इस शब्द का इस्तेमाल करते दिखते हैं. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और विपक्ष इस बहाने एकनाथ शिंदे गुट पर तीखे वार कर रहा है.

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने इस वीडियो की का जिक्र करते हुए एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये वीडियो बिलकुल असली है. उन्होंने कहा, "आज पूरे देश में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल हो रहा है. अमेरिका और चीन हमसे आगे निकल चुके हैं. 

मिस्टर ग्रोक से पूछो वीडियो की सच्चाई- राउत

हमारे पीएम भी AI की बात करते हैं, तो अगर कोई AI से वीडियो बना भी दे, तो कौन सा पहाड़ टूट गया?" राउत ने तंज कसते हुए कहा, "अगर शक है तो मिस्टर ग्रोक (Grok) से पूछ लो कि कौन सा वीडियो असली है और कौन सा नकली."

गद्दार को गद्दार नहीं तो और क्या कहें?- राउत

संजय राउत ने साफ कहा कि "गद्दार को गद्दार न कहें तो और क्या कहें? यही शब्द तो बाला साहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र की राजनीति को समझाने के लिए दिया था." उन्होंने शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए कहा, "क्या ये लोग दूध से धुले हुए हैं? इन पर ये शब्द लागू नहीं होगा तो फिर किस पर होगा?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे की पार्टी का गठन खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया और वही इसके असली ‘प्रमुख’ हैं.

कहां से शुरू हुआ गद्दार शब्द?

इस सियासी विवाद को और हवा तब मिली जब हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में एकनाथ शिंदे को लेकर गाना गाते हुए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया. इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शूटिंग लोकेशन पर जमकर तोड़फोड़ कर दी. लेकिन इसके बाद शिवसेना (UBT) कामरा के समर्थन में आ खड़ी हुई.

मैं ममता दीदी की बात से सहमत हूं- राउत

राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हवाला देते हुए बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, "मैं ममता दीदी की बात से सहमत हूं. जहां बीजेपी की सरकार नहीं बन पाती, वहां दंगे कराए जाते हैं. ये इनकी हॉबी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget