एक्सप्लोरर

पहले उद्धव ठाकरे की CM फडणवीस से मुलाकात, फिर सामना में तारीफ, किस राह पर शिवसेना UBT?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के दिग्गज नेता उद्धव ठाकरे ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की. फिर, आदित्य ठाकरे भी सीएम से मिले और संजय राउत ने सामना में भी मुख्यमंत्री की तारीफ की.

Shiv Sena UBT on Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं. विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद से गठबंधन के सहयोगी दलों में कड़वाहट देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा नाराजगी उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना यूबीटी में देखी गई. पहले तो उद्धव ठाकरे ने आगामी बीएमसी चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ने के संकेत दिए.

इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. फिर, शिवसेना के मुखपत्र सामना में सीएम फडणवीस की तारीफ की गई और अब आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. मुलाकात के इस सिलसिले से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या महाराष्ट्र में सियासी समीकरण बदल सकते हैं?

आदित्य ठाकरे की तीसरी मुलाकात
दरअसल, महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार बनने के बाद से शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच तीसरी बार मुलाकात और बातचीत हुई. गुरुवार (9 जनवरी) को हुई इस मीटिंग के बाद आदित्य ठाकरे मीडिया से मुखातिब हुए और मिलने की वजह बताई. 

'अच्छे काम के लिए हम सत्ता पक्ष के साथ'- आदित्य ठाकरे
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "आज हमने मुख्यमंत्री से बातचीत और विनती की है कि जो 'वॉटर फोर ऑल' योजना है जिसे हम लेकर आए थे, उस पर वे वापस अमल करें ताकि सभी मुंबईकरों को फायदा हो सके." साथ ही, सामना में सीएम की तारीफ पर उन्होंने कहा, "हमने पहले भी कहा है कि अच्छे काम में हम (सत्ता पक्ष का) साथ देंगे. जनता के काम के लिए साथ आना जरूरी है."

इसके अलावा, आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक में मुंबई में मिल श्रमिकों को तत्काल घर उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री को अपने दावोस दौरे से लौटने के बाद एक बैठक आयोजित कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मिल श्रमिकों को जल्द से जल्द घर मिलें."

सामना में सीएम फडणवीस के लिए मीठे बोल
कुछ दिन पहले शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की गई. संजय राउत ने लिखा था, "हमारे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अगर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और संवैधानिक रास्ते को चुना है तो हम इसका स्वागत करते हैं." इसको लेकर संजय राउत ने कहा था कि उन्होंने 10 नक्सलियों के हथियार डालने और भारतीय संविधान को स्वीकार करने वाले वीडियो देखे हैं.

संजय राउत ने कहा था कि इसके लिए सीएम फडणवीस की तारीफ होनी चाहिए. अगर गढ़चिरौली जैसे जिले का विकास होता है तो यह पूरे राज्य के लिए अच्छा है. बता दें, देवेंद्र फडणवीस ने अपना नया साल गढ़चिरौली में मनाया था.

उद्धव ठाकरे और सीएम फडणवीस की मुलाकात
पिछले साल दिसंबर के महीने में उद्धव ठाकरे ने पहली बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. 17 दिसंबर 2024 को शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे सीएम फडणवीस से मिले और उन्हें नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात के बाद से ही महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई हो गया. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह केवल सद्भावना मुलाकात थी. हम चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन विपक्ष में रह कर जनता की आवाज उठाएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र में टूट जाएगी MVA, उद्धव ठाकरे ने अलग होने के दे दिए संकेत, क्यों उठा ये सवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget