एक्सप्लोरर

'एकनाथ शिंदे और अजित पावर को प्रधानमंत्री भी...', CM देवेंद्र फडणवीस के बयान पर संजय राउत का तंज

Maharashtra Politics: राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने को लेकर संजय राउत ने कहा कि मैं कल उनके साथ था, ये जो प्रताप सारंगी है और मुकेश राजपूत हैं, उनको मैं जानता हूं, उनको ड्रामा का अवॉर्ड मिलना चाहिए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'अजीत पवार एक दिन सीएम बनेंंगे' वाले बयान पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि 'उनको प्रधानमंत्री भी बना सकते हैं, उनको कुछ भी बना सकते हैं. एकनाथ शिंदे को भी प्रधानमंत्री बना सकते हैं, फिर आप क्या करोगे देवेंद्र फडणवीस?'

यही नहीं देवेंद्र फडणवीस फडणवीस के अर्बन नक्सल वाले बयान पर संजय राउत कहा कि मुख्यमंत्री क्या कहते हैं, उस पर ध्यान न दें, तो क्या अब बाबा आढाव भी नक्सली हैं, क्या सेना का अधिकारी भी नक्सली है? अमित शाह ने तो कहा था कि नक्सलवाद खत्म हो गया है.

कल्याण की घटना पर क्या बोले संजय राउत?

वहीं कल्याण की घटना पर संजय राउत ने कहा कि कल की जो घटना है, मराठी आदमी ऐसे हैं, वैसे हैं, कल्याण में क्या मुंबई में भी मराठी बोलेंगे नहीं. हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने मराठी लोगों के हित के लिए शुरू की गई शिवसेना को इन्होंने तोड़ने का काम किया और कमजोर किया. शिवसेना का चिन्ह दिया, सब दिया, लेकिन ये नामर्द लोग सत्ता के लिए लाचार लोग हैं.

संजय राउत ने आगे कहा, "इन्होंने मराठी लोगों को कमजोर किया है, सरकार आने के बाद मराठी पर अत्याचार बढ़ा है. कल की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए. कल्याण भी मुंबई का हिस्सा है, लेकिन इनकी हिम्मत बढ़ गई है."

सत्ता की मस्ती है- संजय राउत

इसके अलावा मुंबई कांग्रेस ऑफिस में तोड़फोड़ पर उन्होंने कहा कि सत्ता की मस्ती है. अमित शाह बाबा साहेब के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं और ये लोग माफी मांगने को तैयार नहीं. ये शिवसेना पर हमला करेंगे.

साथ ही राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने को लेकर शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा, "मैं कल राहुल गांधी के साथ था, ये जो प्रताप सारंगी है और मुकेश राजपूत हैं, उनको मैं जानता हूं, उनको ड्रामा का अवॉर्ड मिलना चाहिए. पूरी बीजेपी नौटंकी है.

ये भी पढ़ें- पुणे के इस हवाई अड्डे का बदलेगा नाम, अजित पवार के प्रस्ताव को महाराष्ट्र विधानसभा ने किया पारित

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget