एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'BJP में शामिल होंगे अजित पवार और शिंदे गुट के सांसद-विधायक', संजय राउत के दावे से चर्चाओं का बाजार गर्म

Sanjay Raut Statement: उद्धव गुट के शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने अजित पवार गुट और शिवसेना गुट को लेकर बड़ा दावा किया है. राउत का मानना है कि, इनके विधायक और सांसद बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.

Sanjay Raut Claim on Ajit Pawar and Eknath Shinde Faction: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार गुट और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक और सांसद भविष्य में बीजेपी पार्टी में शामिल हो जाएंगे. राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर बीजेपी अजित पवार खेमे और शिंदे नीत शिवसेना के सांसदों और विधायकों को टिकट देती है तो वे उसके चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे. 

क्या बोले संजय राउत?
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास जो विश्वसनीय जानकारी है, उसके अनुसार अजित पवार खेमे (राकांपा) के अधिकतर विधायक और सांसद तथा शिंदे खेमे के लगभग सभी विधायक और सांसद भविष्य में बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.’’ राउत ने कहा कि शिंदे और अजित पवार खेमों के विधायकों और सांसदों को क्रमश: ‘तीर कमान’ और ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न नहीं मिलेंगे और उन्हें बीजेपी के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरना होगा. राउत ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार को छोड़ने वाले अधिकतर सांसद-विधायक चुनाव हार जाएंगे.

एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद पिछले साल जून में शिवसेना विभाजित हो गई थी और उन्होंने ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार को गिरा दिया. इस साल 2 जुलाई को अजित पवार और आठ विधायकों के शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी को विभाजन का सामना करना पड़ा था. उस वक्त अजित पवार ने शरद पवार को झटका देते हुए शिवसेना और बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली और उनके साथ आए विधायकों को भी आगे चलकर राज्य में मंत्री पद मिला. जैसे ही अजित पवार ने शरद पवार का साथ छोड़ा उन्होंने फिर एनसीपी पार्टी और अध्यक्ष पद को लेकर भी दावा कर दिया है. इसकी सुनवाई निर्वाचन आयोग कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra NCP Crisis: अजित गुट को झटका देंगे शरद पवार? फिर गरमाया हलफनामे का मुद्दा, ECI से कर सकते हैं ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सप्लाई पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, कंट्रोल रूम गठित
LPG सप्लाई पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, कंट्रोल रूम गठित
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget