एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को झटका, अजित पवार गुट में शामिल हुए ये नेता

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर विधानसभा क्षेत्र को जिले के सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में से एक माना जाता है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) को झटका लगा है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पुणे के शिरूर में शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पुणे जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर (मौली) आबा काटके आज अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए. उन्होंने अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की उपस्थिति में एनसीपी का दामन थामा.

ज्ञानेश्वर शिरूर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव समन्वयक, पुणे निर्माण विभाग सदस्य और पुणे जिला परिषद के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं.

पुणे जिले के शिरूर विधानसभा क्षेत्र को जिले के सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में से एक माना जाता है. ज्ञानेश्वर का एनसीपी में शामिल होना उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

क्या बोले अजित पवार?

अजित पवार ने कहा, ''शिवसेना (यूबीटी) के पुणे जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर (मौली) आबा काटके आज अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एनसीपी में शामिल हो गये. कोलवाड़ी के सरपंच विनायक (भाई) गायकवाड और उपसरपंच नाना गुलाब गायकवाड, पेठगांव के सरपंच सूरज भालचंद्र चौधरी, नायगांव सरपंच गणेश गुलाब चौधरी. ग्राम पंचायत सदस्य संतोष विट्ठल हगवाने, पेठगांव के उद्यमी सुजीत वसंत चौधरी का एनसीपी में हार्दिक स्वागत करता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.''

साख बचाने की चुनौती

अजित पवार की पार्टी एनसीपी महायुति में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ शामिल है. सत्तारूढ़ महायुति का मुकाबला एमवीए से है. इस समय अजित पवार डिप्टी सीएम हैं और लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव में अपनी साख बचाने की है.

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल है. एनसीपी और शिवसेना में टूट के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है. यहां 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को वोटिंग होगी.  

उद्धव ठाकरे का प्लान B तैयार? कांग्रेस के दावों से महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget