एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का प्लान B तैयार? कांग्रेस के दावों से महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी

MVA Seat Sharing: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एमवीए में तकरार जारी है. सबसे अधिक तल्खी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में देखी जा रही है. इस बीच सूत्रों ने बड़ा दावा किया है.

MVA Seat Sharing In Maharashtra: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट शेयरिंग को लेकर जंग छिड़ गई है. सूत्रों ने बताया कि उद्धव ठाकरे सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं और प्लान B पर भी काम कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की तैयारी सभी 288 सीटों पर है. यानि MVA में सीट शेयरिंग की बात नहीं बनी तो ठाकरे अपने बल पर चुनाव लड़ सकते हैं. 

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उद्धव ठाकरे कांग्रेस से दूर होते हैं तो क्या वो बीजेपी के साथ जाएंगे? वहीं कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि सीट शेयरिंग पर उद्धव ठाकरे के दवाब के आगे पार्टी नहीं झुकेगी.

कांग्रेस के दावों ने चौंकाया

सूत्रों ने बताया कि उद्धव ठाकरे बयानों से उनके कदमों का इशारा रविवार (20 अक्टूबर) को मिल गया था. सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. संजय राउत ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि किन मुद्दों पर चर्चा हुई.

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि जिस तरह से शिवसेना (यूबीटी) दवाब की रणनीति अपना रही है, उसे देखते हुए सीट आवंटन में देरी होगी. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने महाराष्ट्र के पार्टी नेताओं से कहा कि शिवसेना ऐसी सीटें मांग रही है, जहां मुस्लिम वोटर बड़ी संख्या में हों और जहां कांग्रेस का उम्मीदवार 100 फीसदी चुनकर आ सकते हैं.

कांग्रेस नेताओं ने साफ किया रुख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कहा, ''हम ये सीटें नहीं छोड़ेंगे और इन सीटों पर चर्चा अंत तक जारी रहेगी. लोकसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए और हम लेकर रहेंगे.''

शिवसेना (यूबीटी) की क्या है मांग?

सूत्रों ने बताया कि एमवीए में महाराष्ट्र में करीब 20 से 25 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है. इनमें ज्यादातर विदर्भ और मुंबई की सीटें हैं. शिवसेना (यूबीटी) विदर्भ की तीन सीटें चाहती है और इससे कम में तैयार नहीं है. राज्य के नेताओं से नाराजगी की वजह से अब शिवसेना (यूबीटी) केंद्र के शीर्ष कांग्रेसी नेताओं से बातचीत कर रही है.

क्या बोले संजय राउत?

सीट शेयरिंग पर जब शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने सोमवार (21 अक्टूबर) को कहा कि हमारी बातचीत चल रही है. आज शाम तक फाइनल हो जाएगा. हमलोग सब बैठ कर फैसला कर लेगें. कांग्रेस हाईकमान से बातचीत हो रही है. राज्य के कांग्रेस नेता हमारे दोस्त हैं. सीट शेयरिंग में सब को थोड़ा बहुत त्याग करना पड़ता है. कांग्रेस का आलाकमान दिल्ली में बैठता है. 

बता दें कि महाराष्ट्र में एमवीए में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के साथ शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल है. इस गठबंधन का मुकाबला बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी से है.

उद्धव ठाकरे को झटका, अजित पवार गुट में शामिल हुए ये नेता

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget