एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार की पार्टी बोली- 'वो सिर कटवा लेंगे, लेकिन...'

Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र एनसीपी (एसपी) के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में नहीं शामिल होंगे.

Uddhav Thackeray News: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. दावा है कि रिजल्ट के बाद से बीजेपी उनपर डोरे डाल रही है. इस बीच गठबंधन में शामिल शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि जहां तक मैं उद्धव ठाकरे को जानता हूं, वो सिर कटवा लेंगे लेकिन बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA में नहीं जाएंगे.

वहीं एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने भी अटकलों को खारिज किया. उन्होंने कहा, ''उद्धव ठाकरे से मिलकर आया हूं, कोई नाराजगी नहीं है और उद्धव ठाकरे इधर से उधर जाने वाले नेता नहीं हैं.''

बीजेपी पर हमलावर हैं आदित्य ठाकरे

इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को निशाने पर लिया. माना जा रहा है कि उन्होंने ने भी बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि देश ने हमारे संविधान को बदलने और लोकतंत्र को खत्म करने की बीजेपी की कोशिशों को खारिज कर दिया. चुनावों ने साबित कर दिया है कि हमारे देश में अहंकार का कोई स्थान नहीं है.

आदित्य ठाकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र में हमने देखा कि बीजेपी ने हमारे राज्य को लूटा और उसकी आर्थिक ताकत और गौरव को खत्म कर दिया. महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी को महाराष्ट्र के मतदाताओं ने खारिज कर दिया है और यह इस साल फिर से देखा जाएगा.''

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अटकलों को खारिज किया. उन्होंने कहा, ''बीजेपी बीट से जुड़े पत्रकारों का सोर्स एक ही है - PMO में बैठे उनके मीडिया सलाहकार जो बीजेपी का एजेंडा चला रहें हैं! उनको मैं कहना चाहती हूं , अभी भी समय है, थोड़ा सुधार जाओ! जनता ने ही आपके सारे परोसे हुए झूठ को फेल किया है और  बहुमत से दूर रखा है!''

नीतीश कुमार के लिए शरद पवार गुट ने की PM पद की वकालत? कहा, 'NDA में क्या मिलेगा...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget