एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के लिए शरद पवार गुट ने की PM पद की वकालत? कहा, 'NDA में क्या मिलेगा...'

Lok Sabha Elections Result: शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के नेता जयंत पाटिल ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की संकल्पना नीतीश कुमार की देन है. उन्होंने कहा है कि वो पीएम पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं.

Lok Sabha Elections Result 2024: शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम पद के योग्य उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए में क्या मिलेगा पता नहीं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की संकल्पना नीतीश कुमार की देन है. इसके साथ ही उन्होंने टीडीपी प्रमुख की तारीफ करते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू एक अच्छे प्रशासक हैं.

जयंत पाटिल ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में कहा, ''अजित पवार गुट के कई विधायकों के फ़ोन आ रहे हैं. किसे लेना है नहीं लेना है ये रणनीति आधार पर तय होगा. उद्धव ठाकरे के एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''उद्धव ठाकरे से मिलकर आया हूं. कोई नाराज़गी नहीं है और उद्धव ठाकरे इधर से उधर जाने वाले नेता नहीं हैं.''

एनडीए को हुआ सीटों का भारी नुकसान

देशभर में लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए की सीटों का भारी नुकसान हुआ है. इस गठबंधन को कुल 292 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली है. चुनाव परिणाम आने के बाद से ही इंडिया गठबंधन के कई नेता नीतीश कुमार को लेकर बयान दे रहे हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इंडिया गठबंधन अब नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डाल रही है. हालांकि ये बिल्कुल सच है कि इंडिया गठबंधन की नींव रखने में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका अदा की थी लेकिन बाद में वो एनडीए के साथ चले गए.

शरद पवार गुट के नेता और शिरूर लोकसभा सीट से सांसद चुनकर आए अमोल कोल्हे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर मोदी का सरकार बनती है तो वो उसका अगले पांच साल तक चलना संभव नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि एक ब्रांड को लेकर जिस तरह से बीजेपी आगे चल रही थी, उसे जनता ने साफ तौर से नकार दिया है. महाराष्ट्र में महायुति को 17 सीटें मिली हैं जबकि महाविकास अघाड़ी ने 30 सीटों पर कब्जा जमाया है.

ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे के NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार की पार्टी बोली- 'वो सिर कटवा लेंगे, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget