एक्सप्लोरर

'हर कोई नीतीश कुमार या...', सियासी अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया रुख

Shiv Sena Saamana News: शिवसेना (उद्धव गुट) ने सामना में लिखा कि अजित पवार, शिंदे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. वे पीएम मोदी के प्रिय हो गए. लेख में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का जिक्र किया गया है.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयानों में नरमी के बाद से उद्धव ठाकरे को लेकर महाराष्ट्र में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच शिवसेना (उद्धव गुट) ने कहा है कि आज के राजनीतिक माहौल में हर कोई नीतीश कुमार, अजित पवार या एकनाथ शिंदे नहीं होते हैं.

शिवसेना के मुखपत्र सामना में 'हेमंत सोरेन रोये नहीं, झुके नहीं!' हेडलाइन के साथ संपादकीय लिखा गया है. बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले दिनों 'इंडिया' गठबंधन को झटका देते हुए एनडीए का हाथ थाम लिया था. इंडिया गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल है.

शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा, ''जहां खुद का राज्य नहीं, वहां आतंक के बल पर उखाड़ फेंक देना. ये किस तरह का लोकतंत्र है? ये कौन सा कानून है? ये कैसी आजादी है? अजीत पवार, एकनाथ शिंदे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. वे मोदी के प्रिय हो गए. लेकिन सोरेन, केजरीवाल उनकी नजर में अपराधी बन गए.''

हेमंत सोरेन और सीएम केजरीवाल का जिक्र

शिवसेना ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर कहा, ''एक राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री को इस तरह झूठे मामले में गिरफ्तार कर उनकी सरकार को अस्थिर करने का यह प्रयास लोकतंत्र के लिए अस्वीकार्य है. सोरेन गिरफ्त में हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कतार में हैं फिर भी मोदी-शाह उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रहे हैं.''

सामना में लिखा, ''महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार को वह पहले ही ‘ईडी’ की धमकी से गिरा चुके हैं. जबकि बिहार के नीतीश कुमार को उनकी मानसिक विकलांगता का गैर फायदा उठाकर ‘पलटी’ मारने के लिए मजबूर किया गया. नीतीश कुमार के करीबियों पर भी ‘ईडी’ ने छापेमारी की. बिहार में नीतीश कुमार झुक गए, लेकिन लालू यादव और उनका परिवार मोदी-शाह के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं.''

शिवसेना ने कहा, ''महाराष्ट्र शिवराय की विरासत को बताता है. लेकिन खुद को मर्द-मर्‍हाटे कहलाने वाले, दिल्ली के पैरों पर गिर पड़े और महाराष्ट्र की नाक काट दी. लेकिन झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने लड़ाई के लिए तलवारें उठा लीं.'' 

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था?

उद्धव ठाकरे ने सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी में कहा था कि मोदी हमारे दुश्मन नहीं हैं. हम हुकूमशाही के विरोध में हैं. हुकूमशाही के खिलाफ हम सभी को एक साथ आकर मुकाबला करना है.

उनके इस बयान के बाद सवाल उठने लगे कि क्या उद्धव ठाकरे फिर एनडीए की तरफ झुकाव दिखा रहे हैं. 

MP 12th Board Exam: मध्य प्रदेश में आज से 12वीं की परीक्षाएं शुरू, 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट दे रहे एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget