एक्सप्लोरर

'शिवसेना सिंबल' को लेकर संजय राउत का सनसनीखेज आरोप, 2000 करोड़ के लेनदेन की बात कही

Maharashtra Politics: संजय राउत ने कहा, मुझे यकीन है...चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं...यह प्रारंभिक आंकड़ा है और 100 फीसदी सच है.

Sanjay Raut on Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है. राउत के इस सनसनीखेज आरोप से हलचल और बढ़ गयी है. राज्य की राजनीति में हर दिन भूचाल आ रहा है. वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर जारी है. केंद्रीय चुनाव आयोग (Central Election Commission) के फैसले के बाद ठाकरे गुट बीजेपी (BJP) के साथ शिंदे गुट (Eknath Shinde) की आलोचना कर रहा है. ऐसे में ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. संजय राउत ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि सिंबल और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं. साथ ही संजय राउत ने यह भी दावा किया है कि यह प्रारंभिक आंकड़ा है और यह 100 प्रतिशत सच है.

क्या कहा संजय राउत ने
संजय राउत ने एक ट्वीट कर 2000 करोड़ रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया है. आज उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है...चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं...यह प्रारंभिक आंकड़ा है और 100 फीसदी सच है..जल्द ही कई बातों का खुलासा होगा.. देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था.

बढ़ रही ठाकरे गुट की चिंता
बता दें कि इससे पहल केंद्रीय चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट को बड़ा झटका तब दिया जब शिंदे गुट को शिवसेना नाम और शिवसेना का प्रतीक चिन्ह धुनष-बाण दे दिया गया. इसके बाद से ही लगातार उद्धव ठाकरे गुट के नेता आरोप लगा रहे हैं. जहां एक तरफ शिंदे गुट में खुशी की लहर है तो वहीं दूसरी तरफ ठाकरे गुट की चिंताएं बढ़ गयीं हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी एक के बाद एक हमले कर रहे हैं. वे केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं.

संजय राउत ने एक ट्वीट किया है. उस ट्वीट में उन्होंने डेमोक्रेट अन्नाभाऊ साठे की एक फोटो शेयर की है. साथ ही इस पर लोकतंत्रवादी अन्नाभाऊ साठे की कुछ पंक्तियां भी लिखी हुई हैं. "यह न्याय व्यवस्था किसी की मालकिन बन गई है, यह संसद भी हिजड़ों की हवेली बन गई है, मैं किससे अपना दर्द बयां करूं... क्योंकि यहां की न्याय व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का रंग चढ़ गया है..! इसमें उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए हैं. 

Maharashtra Politicis: 'समय बदल गया, न्याय बदल गया, पार्टी की दिनदहाड़े डकैती हुई...', जयंत पाटिल ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget